Tesla की कारों की तरह अपने आप चलेंगी Tata की इलेक्ट्रिक कारें!

बड़े और एडवांस लेवल की ऑटोनोमस ड्राइविंग देने की बात जहां आती है, वहां Tesla का नाम सबसे ऊपर आता है। कंपनी लंबे समय से अपने सभी इलेक्ट्रिक वाहनों में बेहद एडवांस लेवल का ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम दे रही है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 मई 2022 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Tesla की तरह ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम पर काम करेगी Tata Motors
  • कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की जिम्मेदारी TPEM की
  • नए आर्किटेक्चर पर बने प्लेटफॉर्म पर आधारित EVs 500 km की रेंज दे सकेंगे

Tata Avinya कॉन्सेप्ट में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों में ऑटोनोमस ड्राइविंग फीचर मिल सकता है

Tata Motors ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर भारी फोकस करना शुरू कर दिया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवीज़न टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) से संबंधित सभी डेवलपरमेंट पर नज़र रखेगी। TPEM ने अपनी Avinya कॉन्सेप्ट को भी पेश किया है, जिसमें आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में ऑटोनॉमस ड्राइविंग का इस्तेमाल किया जाएगा। 

Rushlane के अनुसार, TPEM के वीपी-प्रोडक्ट लाइन एंड ऑपरेशंस आनंद कुलकर्णी (Anand Kulkarni) ने खुलासा किया है कि टाटा मोटर्स ऑटोनोमस ड्राइविंग पर गौर कर रही है। उनका कहना है कि आर्किटेक्चर Level 3 या इससे ऊपर की ऑटोनोमस टेक्नोलॉजी के लिए पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्लेटफॉर्म के लिए पूरी तरह से ऑटोनोमस ड्राइविंग भी संभव है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में पर्याप्त मांग की जरूरत है। 
 

बड़े और एडवांस लेवल की ऑटोनोमस ड्राइविंग देने की बात जहां आती है, वहां Tesla का नाम सबसे ऊपर आता है। कंपनी लंबे समय से अपने सभी इलेक्ट्रिक वाहनों में बेहद एडवांस लेवल का ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम दे रही है। ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम इलेक्ट्रिक वाहन को बेहद पेचिदा एल्गोरिद्म के जरिए खुद चलाती है। हालांकि, इसमें ड्राइवर की जरूरत होती है।

Avinya कॉन्सेप्ट फुल ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो 4.1 मीटर से 4.5 मीटर की लंबाई के बीच कारों को बना सकता है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म कई तरह के बॉडी स्टाइल के साथ-साथ ड्राइवट्रेन की एक बड़ी रेंज को अपनाने में सक्षम है। इस प्लेटफॉर्म पर आधारित मॉडल फ्रंट-व्हील ड्राइव, रियर-व्हील ड्राइव या ऑल-व्हील ड्राइव हो सकते हैं। कुलकर्णी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण है कि यह आर्किटेक्चर ऑटोनोमस ड्राइविंग के लिए सभी सुरक्षा नियमों को पूरा करे। यह प्लेटफॉर्म आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा जो ऑटोनोमस टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Advertisement

कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि उसकी योजना 2026 तक दस नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की है। रिपोर्ट कहती है कि अविन्या कॉन्सेप्ट पर आधारित बड़े ईवी के सिंगल चार्ज पर 500 km की रेंज दे सकेंगे, जो लगभग 370 km की रियल वर्ल्ड लिमिट होनी चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Motors, Tata Electric Cars, Tata Avinya Concept
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.