Tata ने लॉन्च किए सनरूफ वाले Altroz XM और XM (S) वेरिएंट, कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू

टाटा मोटर्स ने नए ट्रिम्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ सहित कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। नए ट्रिम में  सनरूफ का होना अब Tata Altroz को इस फीचर के साथ आने वाली सबसे किफायती प्रीमियम हैचबैक बना देता है।

Tata ने लॉन्च किए सनरूफ वाले Altroz XM और XM (S) वेरिएंट, कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू

Tata Motors का नया XM (S) ट्रिम सनरूफ के साथ आने वाला सबसे किफायती हैचबैक वेरिएंट है

ख़ास बातें
  • Tata Altroz XM की एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये रखी गई है
  • इसका XM (S) मॉडल 7.35 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत में बेचा जाएगा
  • XM (S) ट्रिम इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आता है
विज्ञापन
Tata Motors ने Altroz हैचबैक लाइनअप के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनका नाम XM और XM (S) है। दोनों वेरिएंट कुछ अच्छे फीचर्स से लैस आते हैं। पावरट्रेन अन्य मॉडल्स के समान ही है। इनमें से सस्ते वेरिएंट की कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू होती है। बता दें कि दोनों वेरिएंट मौजूदा XE और XM+ के बीच में ही आते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tata Altroz XM की एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसका XM (S) मॉडल 7.35 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत में बेचा जाएगा। दोनों वेरिएंट खरीद के लिए नजदीकी टाटा मोटर्स डीलरशिप पर उपलब्ध हैं।

खासियतों की बात करें, तो टाटा मोटर्स ने नए ट्रिम्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ सहित कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। नए ट्रिम में  सनरूफ का होना अब Tata Altroz को इस फीचर के साथ आने वाली सबसे किफायती प्रीमियम हैचबैक बना देता है।
 

XM ट्रिम में स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल को शामिल किया गया है। वहीं, ड्राइवर सीट की ऊंचाई को एडजस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक ORVM को भी शामिल किया गया है। ट्रिम में फुल व्हील कवर और अधिक प्रीमियम अनुभव के साथ एक एडवांस डैश शामिल है। XM (S) में इन सभी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ भी होगा।

नए वेरिएंट केवल 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होंगे, जो 88.2 hp और 115 Nm जनरेट करता है। कंपनी ने ट्रांसमिशन ऑप्शन को पांच-स्पीड मैनुअल तक सीमित कर दिया है।

इसके अलावा, कंपनी ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी पेश कर रही है। Tata Motors ने Altroz के सभी वेरिएंट में मैनुअल पेट्रोल ट्रिम्स में सभी चार विंडो को पावर कर दिया है और रिमोट कीलेस एंट्री को भी शामिल कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Altroz, Tata Altroz Sunroof Variant
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »