Suzuki ने शुरू की फ्लाइंग कार की मैन्युफैक्चरिंग

पिछले वर्ष अक्टूबर में सुजुकी मोटर और Skycar ने इस फ्लाइंग कार को डिवेलप करने के लिए टाई-अप किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 17:45 IST
ख़ास बातें
  • इस पूरी तरह इलेक्ट्रिक ऑटोनॉमस Skycar को जापान में बनाया जा रहा है
  • यह फ्लाइंग कार इमारतों की छत से टेक ऑफ और लैंड कर सकेगी
  • सुजुकी मोटर ने 2030 तक कार्बन न्यूट्रिलिटी हासिल करने का लक्ष्य रखा है

हाल ही में गुजरात वाइब्रेंट समिट में Maruti Suzuki ने इस फ्लाइंग कार को प्रदर्शित किया था

Photo Credit: Bloomberg

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Suzuki Motor ने अपनी पहली फ्लाइंग कार की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए गुजरात वाइब्रेंट समिट में Maruti Suzuki ने इस फ्लाइंग कार को प्रदर्शित किया था। इस पूरी तरह इलेक्ट्रिक ऑटोनॉमस Skycar को जापान के फ्लाइंग कार स्टार्टअप Skycar के साथ संयुक्त तौर पर डिवेलप किया जा रहा है। 

यह फ्लाइंग कार सुजुकी मोटर के जापान के Iwata शहर में मौजूद प्लांट में बनाई जा रही है। पिछले वर्ष अक्टूबर में सुजुकी मोटर और Skycar ने इस फ्लाइंग कार को डिवेलप करने के लिए टाई-अप किया था, जिसका इस्तेमाल शहरी क्षेत्रों में एयर टैक्स के तौर पर किया जा सकेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में भारत में प्रदर्शित की गई फ्लाइंग कार सुजुकी के जापान के प्लांट में बनाए जा रहे मॉडल का प्रोटोटाइप था। यह फ्लाइंग कार इमारतों की छत से टेक ऑफ और लैंड कर सकेगी। इसे अगले वर्ष जापान के Osaka में होने वाले एक एक्स्पो में प्रदर्शित किया जा सकता है। 

सुजुकी मोटर ने 2030 तक कार्बन न्यूट्रिलिटी हासिल करने का लक्ष्य रखा है और यह प्रोजेक्ट इसका एक हिस्सा है। कंपनी की योजना प्रत्येक वर्ष इसकी लगभग 100 यूनिट बनाने की है। ऑटोनॉमस फीचर्स वाली इस फ्लाइंग कार की रेंज 15 मिनटों की है और इस दौरान यह लगभग 15 किलोमीटर तक ट्रैवल कर सकती है। इसकी कैपेसिटी दो पैसेंजर की होगी। यह मोटर्स और रोटर्स की 12 यूनिट्स की मदद से उड़ान भरती है। इसकी टॉप क्रूजिंग स्पीड लगभग 100 kmph की है। सुजुकी मोटर की 2031 तक एक बड़ी और अधिक फीचर्स वाली फ्लाइंग कार डिवेलप करने की भी योजना है जिसकी कैपेसिटी तीन पैसेंजर की होगी और यह लगभग 40 किलोमीटर तक ट्रैवल कर सकेगी। 

भारत में भी सुजुकी मोटर फ्लाइंग कार को ला सकती है। हाल ही में इसने सॉफ्टवेयर कंपनी Cyient के साथ अपने फ्लाइंग व्हीकल को संयुक्त तौर पर डिवेलप करने के लिए डील की थी। सुजुकी मोटर ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बनाई है। देश में बने EV का कंपनी जापान और यूरोप को अपने ब्रांड के तहत एक्सपोर्ट कर सकती है। सुजुकी मोटर की योजना एशिया में बिक्री के लिए जापान की एक अन्य ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota को EV की सप्लाई करने की भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  2. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  3. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  4. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  5. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  6. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  9. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  10. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.