Suzuki का इलेक्ट्रिक स्‍कूटर भारत में 18 नवंबर को हो सकता है लॉन्‍च

कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि कंपनी ने इससे जुड़े मीडिया इनवाइट्स भी भेजने शुरू कर दिए हैं, जो दावा करते हैं कि 18 नवंबर को यह ई-स्‍कूटर पेश किया जाने वाला है। 

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 नवंबर 2021 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Suzuki Burgman ई-स्कूटर को सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते देखा गया है
  • सुजुकी इंडिया इंडियन मार्केट्स में लगातार गाड़ि‍यां पेश कर रही है
  • इस मार्केट में ग्रोथ के लिए केंद्र सरकार लगातार इंसेंटिव दे रही है

इस मार्केट में ग्रोथ के लिए केंद्र सरकार लगातार इंसेंटिव दे रही है, इसलिए भारतीय ई-स्कूटर/ई-बाइक मार्केट में बहुत संभावनाएं हैं

ऐसी खबरें हैं कि सुजुकी इंडि‍या इलेक्ट्रिक टू वीलर मार्केट में अपने लेटेस्‍ट मॉडल Suzuki Burgman को अनवील करने के करीब पहुंच गई है। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि कंपनी ने इससे जुड़े मीडिया इनवाइट्स भी भेजने शुरू कर दिए हैं, जो दावा करते हैं कि 18 नवंबर को यह ई-स्‍कूटर पेश किया जाने वाला है।  Suzuki Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते देखा गया है। 

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, इंडियन मार्केट्स में लगातार गाड़ि‍यां पेश कर रही है। कंपनी को उन प्रॉडक्‍ट्स में खासतौर पर कामयाबी मिली है, जो मार्केट के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। Suzuki Burgman इलेक्ट्रिक टू-वीलर, मार्केट में कंपनी की नई पेशकश हो सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी को इस ई-स्‍कूटर से काफी उम्‍मीदें हैं और इसे लोगों से भी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।  

इस मार्केट में ग्रोथ के लिए केंद्र सरकार लगातार इंसेंटिव दे रही है, इसलिए भारतीय ई-स्कूटर/ई-बाइक मार्केट में बहुत संभावनाएं हैं। आने वाले समय में इस उपमहाद्वीप में बढ़ी संख्‍या में इलेक्ट्रिक बाइक चलाने वाले लोग हो सकते हैं, जिस वजह से लोकल और विदेशी मैन्‍युफैक्‍चरर्स दोनों की इस मार्केट में दिलचस्‍पी बनी हुई है।

ग‍िजमोचाइना के मुताबिक, Burgman स्ट्रीट 125 मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक वर्जन को इसकी गैस-पावर मोटरसाइकिल के करीब बताया जा रहा है। ब्‍लू और वाइट कलर के जरिए इसे अलग दिखाने की कोश‍ि‍श की गई है। रिपोर्टों के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के पहिये 12 और 10 इंच के होंगे। ई-स्‍कूटर के कई और फीचर भी सामने आए हैं।
Advertisement

इस ई-स्कूटर को भारत के हिसाब से कस्‍टमाइज किया गया है, डिजाइन में बहुत ज्‍यादा बदलाव नहीं है, क्योंकि कंपनी मार्केट में पहले से मौजूद और चर्चित मॉडल के आधार पर कस्‍टमर को आकर्षित करना चाहती है। जहां तक बात इसकी कीमतों की है, तो माना जा रहा है कि  बर्गमैन ई-स्कूटर की इंडियन मार्केट में कीमत इसके गैस मॉडल से लगभग 20 फीसदी ज्‍यादा हो सकती है। दावा है कि अगले एक हफ्ते में यानी 18 नवंबर को यह ई-स्कूटर ऑफ‍िश‍ियली इंडिया में रिलीज हो जाएगा, हालांकि आधिकारिक रूप से कंपनी ने इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बताया है। 
Advertisement


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Suzuki, E Scooter, Burgman 125, 18 November

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.