छात्रों ने बनाई इलेक्ट्रिक रेस कार, स्पीड जानकर रह जाएंगे दंग

इस इलेक्ट्रिक रेस कार को R22e नाम दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 125.4 kmph है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2022 12:37 IST
ख़ास बातें
  • R22e का अनावरण सिंगापुर में 28 जून को किया गया था
  • कार की टॉप स्पीड 125.4 kmph है
  • 3.9 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है कार

इस इलेक्ट्रिक रेस कार को बनाने के लिए छात्रों ने 18 महीने काम किया है।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) के इंजीनियरिंग छात्रों ने देश की पहली इलेक्ट्रिक रेस कार बनाई है, जो 3.9 सेकंड में 0 से 100kmph तक पहुंच सकती है। इस जबरदस्त एक्सलरेशन के लिए Tesla और Audi जैसी कार लोकप्रिय हैं, जो चंद सेकंड में जबरदस्त रफ्तार पकड़ लेती है। इस इलेक्ट्रिक रेस कार को R22e नाम दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 125.4 kmph है।

सिंगापुर के इंग्लिश डेली The Straight Times के अनुसार, R22e का अनावरण सिंगापुर में 28 जून को देश के स्टेट ट्रांस्पोर्ट के सीनियर मिनिस्टर Chee Hong Tat द्वारा किया गया था। इस मौके पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र मुहम्मद नजीरुल स्याहमी ने बताया कि उनके पास इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत कम संसाधन थे। 24 वर्षीय स्याहमी ने कहा "हमारे कई सिमुलेशन और टेस्ट्स को बिल्कुल शुरुआत से बनाया जाना था।"
Advertisement

स्याहमी ने आगे बताया कि उनके पास हाई-वोल्टेज सिस्टम और ईवी टेक्नोलॉजी का अनुभव नहीं था, इसलिए उन्होंने इलेक्ट्रिकल सिस्टम को संभालने का तरीका समझने के लिए NUS टीचिंग स्टाफ की मदद ली। स्टाफ ने उनके लिए वर्कशॉप को आयोजित करने और सेल्फ-स्टडी के लिए लोकल इंडस्ट्री में कंपनियों से संपर्क किया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि कॉलेज के छात्रों ने पिछले 21 वर्षों में कुल 19 इंटरनल कम्बशन इंजन रेस कारों का निर्माण किया है, लेकिन R22e उनकी पहली इलेक्ट्रिक रेस कार है। इस कार को बनाने के लिए छात्रों ने 18 महीने काम किया है।
Advertisement

टीम द्वारा पब्लिकेशन को दिए गए व्हीकल स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक रेस कार 80 किलोवाट बिजली का उत्पादन कर सकती है, और इसका एक्सलरेशन और टॉप स्पीड टीम द्वारा बनाए इस तरह के ICE वाहनों के प्रदर्शन को पार कर सकती है।
Advertisement

एनयूएस एफएसएई परियोजना सलाहकार, प्रोफेसर सीह कर हेंग ने कहा कि तेजी से बढ़ते वैश्विक इलेक्ट्रिक कार बाजार ने छात्रों के लिए इलेक्ट्रिक कार प्रौद्योगिकियों के बारे में ज्ञान से लैस होना महत्वपूर्ण बना दिया है। इसकी टॉप स्पीड 125.4 kmph है और यह 0-100 kmph की स्पीड मात्र 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Race car, Electric car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.