चोरी के प्लेन को 5 घंटों तक हवा में घुमाता रहा पायलेट, वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश की दी धमकी

स्थानीय प्रशासन की मदद से पायलट को सुरक्षित नीचे लाया गया। जिसके बाद शहर के गवर्नर रीव्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • प्लेन को उड़ा रहे पायलट को हिरासत में ले लिया गया
  • यह एक बीचक्राफ्ट प्लेन था जिसे Beechcraft King Air 90 कहा जाता है
  • पायलट हवाई जहाज को नीचे उतारने के लिए राजी नहीं था

5 घंटों तक हवा में मंडराता रहा 9 सीटों वाला बीचक्राफ्ट प्लेन

अमेरिका में मिसीसिपी के टुपेलो शहर में एक हैरान करने वाली घटना हुई, जब एक हवाई जहाज 5 घंटों तक आसमान में मंडराता रहा। पायलट हवाई जहाज को नीचे उतारने के लिए राजी नहीं था। यह चोरी का प्लेन बताया गया है। पायलट ने हवाई जहाज को वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की भी धमकी दी। बाद में स्थानीय प्रशासन की मदद से प्लेन को सुरक्षित रूप से नीचे उतरवा लिया गया और पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना मिसीसिपी की है, जहां पर एक चोरी के प्लेन को पायलट 5 घंटों तक आसमान में उड़ाता रहा। वो बार बार प्लेन को वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करवाने की धमकी दे रहा था। वहां रहने वाले लोगों के लिए यह आफत बन गया था जिससे पुलिस को इसकी चिंता हुई। किसी तरह प्लने को सुरक्षित नीचे उतरवाया गया। जिसके बाद मिसिसिपी गवर्नर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पायलट सुरक्षित है और किसी भी आदमी के घायल होने की खबर नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन को उड़ा रहे पायलट को हिरासत में ले लिया गया। यह 9 सीटों को वाला प्लेन था जो सुबह 5 बजे मिसीसिपी के टुपेलो शहर के ऊपर चक्कर काट रहा था। स्थानीय प्रशासन की मदद से पायलट को सुरक्षित नीचे लाया गया। जिसके बाद शहर के गवर्नर रीव्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "स्थिति पर काबू पा लिया गया है, कोई भी इस घटना में हताहत नहीं हुआ है।"

यह एक बीचक्राफ्ट प्लेन था जिसे Beechcraft King Air 90 कहा जाता है। प्लेन लगभग 5 घंटे से ज्यादा समय तक आसमान में उड़ता रहा, जिसके बाद पुलिस को वहां रहने वाले लोगों के लिए यह खतरा बनता नजर आया। पायलट की पहचान के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन, लोकल समाचार पत्र डेली जर्नल (Daily Journal) ने लिखा कि प्लेन का पायलट टुपेलो क्षेत्रीय हवाई अड्डे का कर्मचारी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  3. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
  7. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.