इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के लिए Sony और Honda की पार्टनरशिप 

यह ज्वाइंट वेंचर प्रोडक्ट को डिवेलप और डिजाइन करेगा लेकिन मैन्युफैक्चरिंग के लिए होंडा के प्लांट का इस्तेमाल किया जाएगा

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 मार्च 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • सोनी के पास मोबिलिटी सर्विसेज प्लेटफॉर्म तैयार करने की जिम्मेदारी होगी
  • जापान के पुनर्निमाण के दौर में सोनी और होंडा की शुरुआत हुई थी
  • सोनी के फाउंडर अकियो मोरिता और मसारु इबुका थे

होंडा की हाइब्रिड कारों की बिक्री बढ़ रही है

जापान की दो बड़ी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के लिए पार्टनरशिप कर रही हैं। Sony और Honda ने इसके लिए एक ज्वाइंट वेंचर करने का फैसला किया है। इसका पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल 2025 तक लॉन्च करने की योजना है। इसमें मोबिलिटी डिवेलपमेंट, टेक्नोलॉजी और सेल्स में होंडा की एक्सपर्टाइज और इमेजिंग, टेलीकम्युनिकेशन, नेटवर्क और एंटरटेनमेंट में सोनी के लंबे एक्सपीरिएंस का फायदा होगा।

यह ज्वाइंट वेंचर प्रोडक्ट को डिवेलप और डिजाइन करेगा लेकिन मैन्युफैक्चरिंग के लिए होंडा के प्लांट का इस्तेमाल किया जाएगा। सोनी के पास मोबिलिटी सर्विसेज प्लेटफॉर्म तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1940 के दशक में जापान के पुनर्निमाण के दौर में सोनी और होंडा की शुरुआत हुई थी। होंडा के फाउंडर सोइचिरो होंडा एक इंजीनियर और उद्योगपति थे। उन्होंने अपने पिता की साइकिल रिपेयर करने की दुकान के साथ शुरुआत की थी और बाद में होंडा को एक ग्लोबल कंपनी बनाया। सोनी को अकियो मोरिता और मसारु इबुका ने शुरू किया था। मोरिता को मार्केट की अच्छी जानकारी थी जबकि इबुका की दिलचस्पी प्रोडक्ट डिवेलपमेंट में थी। मोरिता का मानना था कि जापान को अपनी राय मजबूती से रखनी चाहिए और गर्व के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

सोनी ने 1970 के दशक में जब वॉकमैन पोर्टेबल ऑडियो प्लेयर को डिवेलप किया था तो कुछ इंजीनियर्स ने इसके सफल होने को लेकर सवाल किए थे लेकिन मोरिता का मानना था कि लोग चलते हुए म्यूजिक सुनना पसंद करेंगे और प्रोडक्ट की काफी बिक्री होगी। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में सोनी की गिनती दुनिया की टॉप कंपनियों में होती है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए ज्वाइंट वेंचर की घोषणा करते हुए होंडा के चीफ एग्जिक्यूटिव तोशिहिरो मिब ने कहा, "सोनी और होंडा में बहुत सी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समानताएं हैं लेकिन टेक्नोलॉजी से जुड़ी एक्सपर्टाइज के हमारे एरिया बहुत अलग हैं। मेरा मानना है कि दोनों कंपनियों के बीच इस पार्टनरशिप से मोबिलिटी के लिए कई संभावनाएं बनेंगी।" होंडा की हाइब्रिड कारों की बिक्री बढ़ रही है। अमेरिका में हाइब्रिड कारों की दूसरी सबसे अधिक बिक्री करने वाली होंडा मोटर की हाइब्रिड कारों की सेल्स 67 प्रतिशत बढ़कर 1,07,060 यूनिट्स की रही। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स केवल इलेक्ट्रिसिटी पर चलते हैं और इनके लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है, जबकि हाइब्रिड EV को गैसोलिन के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी पर भी चलाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  2. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  4. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  5. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  6. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  8. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  10. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.