305 km रेंज वाली Sono Sion EV में लगे हैं सोलर पैनल, सूरज की रोशनी से होगी चार्ज

कंपनी का दावा है कि पब्लिक फास्ट चार्जर के जरिए इस इलेक्ट्रिक कार को 35 मिनट से कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 21:27 IST
ख़ास बातें
  • ईवी की कीमत 25,000 डॉलर (करीब 20.6 लाख रुपये) है
  • इसके 2023 में सेल के लिए उपलब्ध होने की संभावना है
  • ये सोलर सेल प्रति सप्ताह कार के बैटरी पैक में 245 km तक की रेंज जोड़ते है

यह कोई मिनी कार या टू-सीटर कार नहीं है, बल्कि यह आराम से एक परिवार को ले जा सकती है

Sono Motors नाम की एक कंपनी ने ऐसी कार बनाई है, जो आपकी ईवी चार्जिंग को लेकर जितनी भी चिंताए हैं, उन्हें जड़ से खत्म कर सकती है। हम Sion EV की बात कर रहे हैं, जो सोलर पैनल से लैस कार है। आपने इससे पहले भी कुछ ऐसे वाहनों के बारे में सुना होगा, जिनके रूफ पर सोलर पैनल लगा होता है, लेकिन Sion EV की खास बात यह है कि इसके ज्यादातर बॉडी पैनल पर सोलर सेल लगाए गए हैं।

जर्मनी स्थित Sono Motors ने हाल ही में अपनी Sion EV को पेश किया है, जो एक किफायती सेल्फ-चार्जिंग इलेक्ट्रिक है। यह सोलर एनर्जी की पावर से खुद को चार्ज करने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक कार के बॉडी पैनल में लगे सोलर सेल इसे सूर्य की एनर्जी सोखने में मदद करते हैं। ईवी की कीमत 25,000 डॉलर (करीब 20.6 लाख रुपये) है और इसके 2023 में सेल के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।

हैरानी इस बात से होती है कि यह कोई मिनी कार या टू-सीटर कार नहीं है, बल्कि यह आराम से एक परिवार को ले जा सकती है, क्योंकि Sion EV एक MPV है।

इसमें इस्तेमाल हुई टेक्नोलॉजी की बात करें, तो Sion EV में 456 हाफ सेल लगे हैं, जो इसकी बॉडी में फिट हैं। कंपनी का दावा है कि ये सोलर सेल प्रति सप्ताह कार के बैटरी पैक में 245 km तक की रेंज जोड़ते हैं। यह फास्ट चार्जिंग और स्लो चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
 

कंपनी का दावा है कि पब्लिक फास्ट चार्जर के जरिए इस इलेक्ट्रिक कार को 35 मिनट से कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, इसमें लगा 54 kWh क्षमता का बैटरी पैक फुल चार्ज में कार को कुल 305 km तक चला सकता है।
Advertisement

कंपनी की टेक्नोलॉजी यहीं तक सीमित नहीं है। Sono ने इस कार में बाय-डायरेक्शनल वॉलबॉक्स भी दिया है, जिसके जरिए इस कार को इलेक्ट्रिसिटी प्लांट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है और पांच दिनों तक एक घर को बिजली दी जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के जरिए 3.7 kW क्षमता तक के अप्लायंस और डिवाइस को भी पावर दी जा सकती है। यही नहीं, इसके जरिए आप अन्य ईवी को भी चार्ज कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Car, electric cars, solar panel, Solar Panel in Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  2. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  2. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  3. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  4. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  6. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  8. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  9. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  10. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.