695KM रेंज के साथ आई दुनिया की पहली सोलर पावर कार Lightyear 0, टॉप स्पीड 160KM

Lightyear O इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होकर 625KM की दूरी तय कर सकती है। स्पीड की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 160KM प्रति घंटा है।

695KM रेंज के साथ आई दुनिया की पहली सोलर पावर कार Lightyear 0, टॉप स्पीड 160KM

Photo Credit: Lightyear

Lightyear 0 फुल चार्ज होकर 625KM की दूरी तय कर सकती है।

ख़ास बातें
  • Lightyear O इलेक्ट्रिक कार में 60 kWh कैपेसिटी वाली पावरफुल बैटरी है।
  • स्पीड की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 160KM प्रति घंटा है।
  • Lightyear O इलेक्ट्रिक कार की रेंज 695KM तक है।
विज्ञापन
नीदरलैंड की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी Lightyear ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार तैयार की है जो कि बैटरी के अलावा सोलर पैनल के जरिए चार्ज होकर भी चलेगी। इस इलेक्ट्रिक कार का कंपनी ने Lightyear 0 नाम रखा है। पूरी दुनिया में इस समय प्राकृतिक ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। भारत समेत हर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। आइए इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर रेंज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको बता दें कि कंपनी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक कार को बनाने में 6 साल लगे हैं। यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी द्वारा 9 जून 2022 को दुनिया के सामने पेश की गई है। कंपनी ने इस कार में सोलर पैनल टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए अधिक रेंज प्रदान करने लायक बनाया है, जिसके चलते यह अधिक किफायती भी बन जाती है। अगर यह इलेक्ट्रिक कार धूप में पार्क की जाएगी तो उसके बाद इसे 35 किमी तक चलाया जा सकता है, क्योंकि धूप में कार पार्क होने पर इसके सोलर पैनल से बैटरी चार्ज होगी।  
 

लॉन्च तारीख और उपलब्धता



बुकिंग की बात की जाए तो कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार की प्री बुकिंग इस साल के आखिर तक चालू करेगी। यह इलेक्ट्रिक कार 2023 के शुरू में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी भी तभी शुरू होगी।
 

Lightyear 0 के पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lightyear 0 इलेक्ट्रिक कार की बैटरी पावर की बात की जाए तो इसमें 60 kWh कैपेसिटी वाली पावरफुल बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी 174 HP की पावर जनरेट करती है। रेंज की बात की जाए तो ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होकर 625KM की दूरी तय कर सकती है। स्पीड की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 160KM प्रति घंटा है। वहीं इस इलेक्ट्रिक कार में रेंज बढ़ाने के लिए रूफ पर सोलर पैनल दिया गया है जो कि रेंज में 70KM की बढ़ोतरी करता है। वहीं बैटरी पैक और सोलर पैनल की बात की जाए तो उसके बाद इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 695KM तक हो जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lightyear 0, Electric Car, Highest Range Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »