करीब 22 साल बाद बंद हुआ Skype: Microsoft ने यूजर्स को Teams पर शिफ्ट किया, ऐसे बचाएं अपना डेटा

Microsoft के मुताबिक, Skype के फ्री और पेड दोनों यूजर्स Teams पर लॉगइन करके अपनी पुरानी चैट्स और कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft ने 5 मई 2025 से Skype को पूरी तरह बंद कर दिया
  • यूजर्स जनवरी 2026 तक अपना डेटा एक्सपोर्ट कर सकते हैं
  • स्लो इंटरफेस और Zoom-Slack जैसे नए टूल्स के चलते Skype की पॉपुलैरिटी गिरी

Photo Credit: Microsoft

करीब 22 साल बाद, Microsoft ने आखिरकार Skype को बंद कर दिया है। 5 मई 2025 से यह पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप अब ऑफिशियली बंद हो गया है। कंपनी ने इस साल फरवरी में ही घोषणा की थी कि Skype को Microsoft Teams से रिप्लेस किया जाएगा। इसका असर उन करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा, जिन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही कामों के लिए सालों तक Skype का इस्तेमाल किया।

Microsoft के मुताबिक, Skype के फ्री और पेड दोनों यूजर्स Teams पर लॉगइन करके अपनी पुरानी चैट्स और कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर सकते हैं। सिर्फ Skype for Business यूजर्स को Teams में ऑटोमैटिकली मर्ज किया गया है। अगर कोई यूजर Teams का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो वह Skype का डेटा डाउनलोड कर किसी दूसरे ऐप पर शिफ्ट हो सकता है।
Advertisement

डेटा एक्सपोर्ट के लिए यूजर्स के पास जनवरी 2026 तक का समय है। अगर आपने तब तक Microsoft Teams Free में लॉगइन कर लिया, तो आपका कॉलिंग और चैट हिस्ट्री वहीं उपलब्ध रहेगी। लेकिन अगर आप कोई एक्शन नहीं लेते, तो जनवरी 2026 में आपका पूरा Skype डेटा डिलीट कर दिया जाएगा।

Skype डेटा डाउनलोड करने के लिए:
  • Skype Export पेज पर जाकर Microsoft अकाउंट से साइन इन करें।
  • कॉन्वर्सेशन, फाइल्स या दोनों चुनें।
  • Submit Request पर क्लिक करें और डाउनलोड पूरा होने पर फाइल सेव करें।

Advertisement
Microsoft ने Skype को 2011 में खरीदा था और एक समय यह Windows, Xbox और मोबाइल में इंटीग्रेटेड होकर बिलियन-यूजर टारगेट तक पहुंचना चाहता था। लेकिन इंटरफेस में बार-बार बदलाव, स्लो अपडेट्स और Zoom, Slack, Discord जैसे ऐप्स की तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी ने इसे पीछे छोड़ दिया।

जहां 2011 में Skype के 150 मिलियन मंथली यूजर्स थे, वहीं 2025 तक यह घटकर सिर्फ 23 मिलियन रह गए। अब यह सफर पूरी तरह खत्म हो गया है, एक ऐसे दौर का जो कभी ऑनलाइन कॉलिंग का सिंबल था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Skype, Skype Discontinued, Skype Teams Merger, Microsoft, Teams
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.