137KM माइलेज वाला Silence S01 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, चलाने का खर्च है बेहद कम

Silence S01 Plus की रेंज लगभग 137 किमी तक है। एक स्टैंडर्ड 240V सॉकेट के साथ स्कूटर सिर्फ 6-8 घंटे में चार्ज हो सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Silence S01 Plus की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है।
  • Silence S01 Plus की रेंज सिंगल चार्ज में 137 किमी है।
  • Silence S01 Plus की स्पीड करीब 109 किमी प्रति घंटे की है।

Silence S01 Plus की रेंज 137KM है।

Photo Credit: Silence

Silence ने यूके में नया Silence S01 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह लोकप्रिय S01 इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्पोर्टियर वर्जन है। इस नए ई-स्कूटर के साथ कंपनी के पोर्टफोलियो में अब कुल 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर हो गए हैं जो कि S01 Plus, S01 Urban, S01 Connected, S02 Urban, S02 Business और S02 Business Plus हैं। आइए Silence के इस नए Silence S01 Plus Electric Scooter के बारे में जानते हैं।

2022 में सिर्फ लिमिटेड नंबर में Silence S01 Plusइलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेंगे। यूजर्स अपने S01+ को कंपनी की वेबसाइट पर पहले से ही बुक कर सकते हैं। कीमत की बात की जाए तो S01+  स्कूटर की कीमत £6,795 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 6.50 लाख रुपये है। वहीं इसे 47 महीने की अवधि के लिए ईएमआई पर करीबन £124.26 यानी कि लगभग 12 हजार रुपये बैठती है।
 

Silence S01 Plus के फीचर्स


Silence S01 Plus, Silence S01 कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बेस्ड है, जिसकी कीमत £5,695 यानी कि करीबन 5.45 लाख रुपये है। जबकि कोर डिजाइन काफी मिलता है। S01 प्लस स्पोर्टी एन्थ्रेसाइट ग्रे कलर थीम में है। यह ज्यादा वाब्रेंट लुक और फील प्रदान करता है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक डिटेलिंग ज्यादा खास बनाती है।

फीचर्स की बात करें तो Silence S01 Plus में राउंड हेडलैंप, स्कल्प्टेड फ्रंट फेशिया, टिंटेड विंडस्क्रीन, ट्रेंडी रियर व्यू मिरर, सिंगल पीस सीट और लॉन्ग टेल सेक्शन दिए गए हैं। S01+ ब्रांडिंग एलिमेंट को टेल सेक्शन और व्हील्स पर नजर आते हैं। व्हील और बॉडी पैनल पर रेड हाइलाइट ग्रे-ब्लैक थीम के साथ हैं। यही लुक सीट पर रेड स्टीचिंग और नई रेड बैटरी एलईडी रिंग में भी है।
 

Silence S01+ की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो साइलेंस एस01 प्लस में पुश टू पास मोड दिया गया है, जिसमें यूजर्स लगभग 109 किमी प्रति घंटे की स्पीड पा सकते हैं जो कि ओवरटेक करते समय काम आता है। सस्पेंशन सिस्टम भी एडजस्टेबिलिटी ऑप्शन के साथ अपडेट हैं। साइलेंस S01 प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7.5 kW की बड़ी कैपेसिटी मोटर है जो अधिकतम 12.23 PS की पावर जनरेट करती है। इसमें 5.6 kWh रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुल 4 राइड मोड इको, सिटी, स्पोर्ट और रिवर्स गियर उपलब्ध हैं।

इस स्कूटर पर अधिकतम 320 किलोग्राम वजन ले जा सकते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें सीबीएस के साथ दोनों ओर डिस्क ब्रेक हैं। WMTC स्टैंडर्ड के मुताबिक, रेंज लगभग 137 किमी तक है। एक स्टैंडर्ड 240V सॉकेट के साथ स्कूटर सिर्फ 6-8 घंटे में चार्ज हो सकता है। कंपनी स्कूटर के साथ 2 साल की वारंटी और बैटरी के साथ 3 साल की वारंटी देती है। यूजर्स रियर के सस्पेंशन को नरम या कठोर करने के लिए कंप्रेशन भी एडस्टज कर सकते हैं। हल्के डिस्क वेव ब्रेक के इस्तेमाल के साथ ब्रेकिंग सिस्टम में सुधार किया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  2. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  4. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  6. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  8. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.