SHARP ने भारत में लॉन्च किए Air Purifier, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर के कई मॉडल, कीमत Rs 9,500 से शुरू

SHARP की PureFit एयर प्यूरीफायर सीरीज में तीन वेरिएंट्स आते हैं। सबसे सस्ते PureFit FP-S40M-T/W मॉडल की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 13:23 IST
ख़ास बातें
  • HARP की PureFit एयर प्यूरीफायर सीरीज में तीन वेरिएंट्स आते हैं
  • नई सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन्स की कीमत 9,500 रुपये से शुरू होती है
  • रेफ्रिजरेटर रेंज की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये रखी गई है

Photo Credit: SHARP

SHARP ने भारत में अपनी PureFit सीरीज के एयर प्यूरीफायर मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जिनमें PureFit FX-S120, PureFit FP-S42M-L और PureFit FP-S40M-T/W शामिल हैं। इनकी कुछ खासियतों में से एक इनमें शामिल SHARP की प्लाज्माक्लस्टर टेक्नोलॉजी है, जो पॉजिटिव और नेगेटिव आयन्स को यूज करके पोल्यूटेंट्स, एलर्जेन्स और बदबू को खत्म करने का दावा करती है। इनमें हवा के बराबर फैलाव के लिए Coanda एयरफ्लो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एयर प्यूरीफायर मॉडल्स ट्रिपल फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आते हैं, जिनमें इलेक्ट्रोस्टेटिक HEPA, एक्टिवेटिड कार्बन और फाइन मैश प्री-फिल्टर्स शामिल हैं। कंपनी ने देश में अपने सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर मॉडल्स को भी लॉन्च किया है।
 

Price, availability, and offers

SHARP की PureFit एयर प्यूरीफायर सीरीज में तीन वेरिएंट्स आते हैं। सबसे सस्ते PureFit FP-S40M-T/W मॉडल की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है। PureFit FP-S42M-L वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये, जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन FX-S120 वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है।
Advertisement

कंपनी की नई सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन्स की कीमत 9,500 रुपये से शुरू होती है, जबकि रेफ्रिजरेटर रेंज की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये रखी गई है।

SHARP PureFit एयर प्यूरीफायर रेंज, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर मॉडल्स देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement

SHARP ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि उसके फेस्टिव कैंपेन के दौरान किसी भी SHARP प्रोडक्ट को खरीदने वाले ग्राहकों को किचन अप्लायंसेज की रेंज से स्पेशल गिफ्ट मिलेंगे। इसके अलावा, मेगा रिवॉर्ड प्रमोशन में 15 विजेताओं को 10,000 रुपये (प्रत्येक) के गोल्ड वाउचर दिए जाएंगे और दो कपल्स को बाली के लिए राउंड-ट्रिप फ्लाइट टिकट जीतने का मौका मिलेगा।
 

SHARP PureFit air purifiers specifications, features

SHARP के अनुसार, इन एयर प्यूरीफायर रेंज की कुछ बड़ी खासियतों में Coanda Airflow टेक्नोलॉजी और 3 फिल्टर सिस्टम शामिल हैं, जो बेहतर और एक समान एयर फ्लो बरकरार रखने और हवा से पॉल्यूशन व एलर्जी करने वाले कणों को खत्म करने का दावा करते हैं। FX-S120 मॉडल में एक इलेक्ट्रोस्टैटिक HEPA फिल्टर भी शामिल है, जो 0.02 माइक्रोन जितने छोटे कणों को 99% तक कैप्चर करने का दावा करता है। इसमें घर में फैलने वाली बदबू को कम करने के लिए एक एक्टिव कार्बन फिल्टर भी दिया गया है।
Advertisement

वहीं, FX-S120 और FP-S42M-L दोनों मॉडलों में AIoT क्षमताएं शामिल हैं, जो मोबाइल डिवाइस के जरिए रिमोट कंट्रोल को इनेबल करती हैं। वे स्मार्ट सेंसर से लैस हैं जो हवा की क्वालिटी, ह्यूमिडिटी, लाइट और टेंप्रेचर को मॉनिटर करते हैं। यूजर्स छह ऑपरेशन मोड में से चुन सकते हैं, जिसमें स्लीप मोड भी शामिल है।
 

PureWave Semi-Automatic Washing Machines, Refrigerators key feartures

Photo Credit: SHARP


Advertisement
SHARP की सेमी-ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनों की प्योरवेव सीरीज में PureWave, PureWave Plus और PureWave Ultra शामिल हैं। इन वॉशिंग मशीनों में ड्यूरेबिलिटी के लिए जापान की 7 Sheild टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अच्छी सफाई के लिए मशीनें क्वाड्रोनिक पल्सेटर्स के साथ आती हैं। वहीं, दाग-धब्बों को अच्छे से हटाने के लिए इसमें हाइड्रोब्लास्ट तकनीक दिए जाने का दावा है। कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने के लिए इनमें वेव ड्राई रिंग तकनीक का यूज किया गया है। तीनों वॉशिंग मशीनें टफन्ड ग्लास, सॉफ्ट-क्लोज लिड और हाइड्रो शील्ड पैनल से लैस हैं।

SHARP ने सिंगल डोर और डबल डोर रेफ्रिजरेटर की एक रेंज भी पेश की, जिसमें आधुनिक डिजाइन के साथ टफन्ड ग्लास शेल्फ और स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.