Samsung ने 100, 85, 75, 65 और 55 इंच डिस्प्ले वाले Micro RGB TV किए पेश, जानें सबकुछ

Samsung ने माइक्रो RGB TV लाइनअप के विस्तार की घोषणा की है, जिन्हें 2026 में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने माइक्रो RGB TV लाइनअप के विस्तार की घोषणा की है।
  • Samsung Micro RGB TV में अपग्रेडेड विजन एआई कंपेनियन प्लेटफॉर्म है।
  • Samsung Micro RGB TV में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Micro RGB TV में 100 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने माइक्रो RGB TV लाइनअप के विस्तार की घोषणा की है, जिन्हें 2026 में पेश किया जाएगा। यह अल्ट्रा प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी अब कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी, जिसमें 100 इंच, 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच मॉडल शामिल हैं। Samsung अपनी सबसे एडवांस आरजीबी एलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना चाहती है। आइए Samsung Micro RGB TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Micro RGB TV कब होंगे उपलब्ध

Advertisement

Samsung ने कंफर्म किया है कि 2026 Samsung Micro RGB TV लाइनअप को लास वेगास में 6 से 9 जनवरी तक आयोजित होने वाले CES 2026 में शोकेस किया जाएगा। लॉन्च के समय कीमत और उपलब्धता की घोषणा की जाएगी।

Samsung Micro RGB TV Features

सैमसंग न्यूजरूम पोस्ट के अनुसार, Samsung के माइक्रो आरजीबी टीवी को Neo QLED और OLED मॉडल से ऊपर रखा गया है। माइक्रो आरजीबी टेक्नोलॉजी में 100 माइक्रोन से कम साइज के लाल, हरे और नीले एलईडी का इस्तेमाल किया जाता है। यह सामान्य मिनी एलईडी एलसीडी टीवी के मुकाबले में लाइट पर बेहतर कंट्रोल और कलर्स का ज्यादा सटीक रीप्रोडक्शन हो पाता है। Samsung Micro RGB TV 2026 मॉडल माइक्रो RGB AI इंजन प्रो पर काम करते हैं। यह एक नेक्स्ट जेन का AI चिपसेट है जिसे फ्रेम बाय फ्रेम क्लैरिटी और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

इन टीवी में 4K AI अपस्केलिंग प्रो और AI मोशन एन्हांसर प्रो जैसे फीचर्स मिलेंगे जो कि रियल टाइम में लो रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को शार्प करती हैं। यह स्पोर्ट्स और एक्शन फिल्मों जैसे हाई स्पीड कंटेंट को स्मूथ बनाती हैं। सैमसंग का दावा है कि VDE द्वारा सर्टिफाइड माइक्रो RGB प्रेसिजन कलर 100 सिस्टम के जरिए BT.2020 कलर गैमट का फुल कवरेज मिलता है। सैमसंग माइक्रो RGB लाइनअप में अपनी ग्लेयर फ्री स्क्रीन टेक्नोलॉजी भी दे रहा है। यह कोटिंग कंट्रास्ट को प्रभावित किए बिना रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए डिजाइन की गई है। ये टीवी ब्राइट लिविंग रूम के साथ-साथ डार्क होम सिनेमा सेटअप के लिए भी बेस्ट साबित होते हैं।

Samsung अपने Micro RGB TV को डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, एडेप्टिव साउंड प्रो और क्यू सिम्फनी के साथ ला रहा है। इससे टीवी स्पीकर कंपेटिबल सैमसंग साउंडबार के साथ सिंक्रोनाइज होकर काम कर सकते हैं। माइक्रो आरजीबी रेंज समेत सभी 2026 सैमसंग टीवी एक्लिपसा ऑडियो का भी सपोर्ट करेंगे। यह एक नया स्पैटियल ऑडियो फॉर्मेट है, जिसके जरिए ज्यादा इमर्सिव 3डी साउंड प्रदान करना है। 2026 माइक्रो आरजीबी टीवी में अपग्रेडेड विजन एआई कंपेनियन प्लेटफॉर्म भी है, जिसमें एलएलएम और बिक्सबी वॉयस कंट्रोल पर काम करने वाले कन्वर्सेशनल सर्च, इंटरैक्टिव क्वैश्चन और प्रोएक्टिव कंटेंट रिकमडेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। सैमसंग लाइव ट्रांसलेट, जेनरेटिव वॉलपेपर और पर्प्लेक्सिटी जैसे थर्ड पार्टी की सर्विस जैसी एआई फीचर्स को भी इंटीग्रेट कर रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.