Samsung की तमिलनाडु की फैक्टरी में हड़ताल, मैन्युफैक्चरिंग पर होगा असर

तमिलनाडु में चेन्नई के निकट श्रीपेरुमबुदुर में सैमसंग की फैक्टरी के बाहर बड़ी संख्या में वर्कर्स ने टेंट लगातार प्रदर्शन शुरू कर दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 22:53 IST
ख़ास बातें
  • हड़ताल से इस फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ रहा है
  • इस फैक्टरी में टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और रेफ्रीजरेटर बनाए जाते हैं
  • देश में कंपनी की दूसरी फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है

टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और रेफ्रीजरेटर बनाने वाली इस फैक्टरी में लगभग 1,800 वर्कर्स हैं

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung की दक्षिण भारत की फैक्टरी में वर्कर्स वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे इस फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ रहा है। सैमसंग के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी के पास दो फैक्टरियां हैं। 

तमिलनाडु में चेन्नई के निकट श्रीपेरुमबुदुर में सैमसंग की फैक्टरी के बाहर बड़ी संख्या में वर्कर्स ने टेंट लगातार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि देश में कंपनी के लगभग 12 अरब डॉलर के वार्षिक रेवेन्यू में इस फैक्टरी की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और रेफ्रीजरेटर बनाने वाली इस फैक्टरी में लगभग 1,800 वर्कर्स हैं। इस हड़ताल की शुरुआत सोमवार को हुई थी और इससे प्रति दिन की मैन्युफैक्चरिंग में से लगभग आधे पर असर पड़ा था। हड़ताल करने वाले वर्कर्स की डिमांड अधिक वेतन, बेहतर वर्किंग आवर्स और कंपनी की ओर से उनकी यूनियन को मान्यता देने की है। इन वर्कर्स की यूनियन के नेता E Muthukumar ने बताया, "हम दूसरे दिन भी हड़ताल कर रहे हैं।" 

इस बारे में Samsung ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वर्कर्स की शिकायतों के समाधान के लिए उनके साथ बातचीत की जा रही है और सैमसंग सभी कानूनों और नियमों का पालन करती है। दक्षिण कोरिया में सैमसंग की वर्कर्स यूनियन ने भी पिछले दो महीनों में कई दिनों तक हड़ताल की थी। हालांकि, कंपनी के मैनेजमेंट के साथ यूनियन का समझौता नहीं हुआ है। इस वजह से यह यूनियन दोबारा हड़ताल कर सकती है। 

सैमसंग की तमिलनाडु की फैक्टरी के बाहर वर्कर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल लिखे हुए पोस्टर लगाए हैं। देश में कंपनी की दूसरी फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। इस फैक्टरी में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की मैन्युफैक्चरिंग भी इस फैक्टरी में की जा रही है। इन स्मार्टफोन्स के लिए कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में इसकी सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.