Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 4 सितंबर को, कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, ये फोन होगा लॉन्च

Samsung अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 4 सितंबर को आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 4 सितंबर को आयोजित करने वाला है।
  • Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 4 सितंबर को सुबह 5:30 बजे आयोजित होगा।
  • Samsung Galaxy S25 FE में 12 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Samsung Galaxy S24 FE में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 4 सितंबर को आयोजित करने वाला है। इस इवेंट को लेकर अफवाहें हैं कि कंपनी इस दौरान Samsung Galaxy S25 FE पेश कर सकती है। इसके अलावा कंपनी नए आगामी टैबलेट को भी लेकर आ सकती है। अगर आप भी सैमसंग के नए डिवाइस का इंतजार कर रहे हैं तो सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। आइए इस इवेंट में पेश होने वाले डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked कब और कहां देखें लाइव


Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 4 सितंबर को सुबह 5:30 बजे आयोजित होगा। वहीं भारतीय स्टैंडर्ड समय के अनुसार यह इवेंट दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो तय समय पर Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट या यू्ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग समय क्षेत्रों के अनुसार समय अलग-अलग हो सकता है।

Advertisement

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में क्या होगा पेश


Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अफवाहें हैं कि यह फोन डिजाइन के मामले में अपने पिछले मॉडल जैसा ही होगा। हालांकि, लीक से पता चला है कि इस फोन में कुछ बड़े अपग्रेड भी हो सकते हैं, जिसमें Galaxy S24 FE के 10 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरे के मुकाबले में बेहतर 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में 4900mAh की बैटरी होगी जो कि पिछले मॉडल के मुकाबले में 200mAh ज्यादा होगी। इसके अलावा इस फोन में Galaxy S24 FE के 25W सपोर्ट के मुकाबले में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.