Russia-Ukraine War : 40 अरब रुपये में फ‍िर तैयार होगा दुनिया का सबसे बड़ा विमान, रूस ने कर दिया था तबाह

World Largest Plane : कंपनी इस विमान के पुनर्निर्माण की योजना बना रही है। कंपनी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए बयान में कहा है कि दूसरे एंटोनोव एएन-225 कार्गो विमान पर डिजाइन का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 19:58 IST
ख़ास बातें
  • विमान के पुनर्निर्माण की योजना बना रही कंपनी
  • एएन-225 कार्गो विमान पर डिजाइन का काम शुरू हो गया है
  • इसे यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने बनाया था

World Largest Plane : इस विमान को फरवरी में नष्‍ट कर दिया गया था। तब विमान कीव के पास एक एयरफील्‍ड में मरम्मत के लिए खड़ा था।

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) जारी है। जंग की शुरुआत में ही रूस ने दुनिया के सबसे बड़े विमान को नष्‍ट कर दिया था। एएन-225 'मरिया' (AN-225 'Mriya') नाम के इस विमान को यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कंपनी एंटोनोव ने बनाया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान था। बताया जा रहा है कि कंपनी इस विमान के पुनर्निर्माण की योजना बना रही है। कंपनी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए बयान में कहा है कि दूसरे एंटोनोव एएन-225 कार्गो विमान पर डिजाइन का काम शुरू हो गया है, हालांकि इससे जुड़ीं जरूरी डिटेल्‍स रूस-यूक्रेन युद्ध के खत्‍म होने के बाद ही बताई जाएंगी। 

इस विमान को फरवरी में नष्‍ट कर दिया गया था। तब विमान कीव के पास एक एयरफील्‍ड में मरम्मत के लिए खड़ा था। कंपनी का अनुमान है कि 88 मीटर (290-फीट) साइज पंखों (wingspan) वाले इस विशाल विमान के पुनर्निर्माण पर ‘कम से कम' 500 मिलियन डॉलर ( लगभग 40 अरब 74 करोड़ 02 लाख 50 हजार) रुपये खर्च होंगे। यह खर्च और ज्‍यादा हो सकता है, क्‍योंकि यह शुरुआती अनुमान है।  

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि इस कोशिश के लिए पैसा कहां से आएगा। रूस के हमले के कारण  यूक्रेन की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो गई है। जब इस विमान को नष्‍ट किया गया था, तब कहा गया था कि इसे ठीक करने में 5 साल लग जाएंगे और करीब 3 अरब डॉलर का खर्च आएगा। अब कंपनी का कहना है कि क्षतिग्रस्‍त हुए विमान के लगभग 30% कॉम्‍पोनेंट का इस्‍तेमाल नए वर्जन को बनाने में किया जा सकता है। कई रिपोर्टों में कहा गया था कि विमान का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि ऐसा नहीं है। 

6 इंजन वाले जेट ने अपनी पहली उड़ान दिसंबर 1988 में भरी थी। दुनिया भर में कोविड -19 वैक्‍सीन के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी इस विमान को इस्‍तेमाल किया गया था। रूस ने इस विमान को नष्‍ट किया, तो यूक्रेन से इसे देश की रक्षा का प्रतीक बताते हुए प्रचारित किया। यूक्रेन के कई मंत्रियों से विमान को लोगों की भावनाओं से जोड़ते हुए कहा था कि वे कभी भी एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय राज्य के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.