रूस ने Facebook पर लगाया बैन! कहा- रूसी मीडिया की रक्षा का सवाल

शुक्रवार को रूस में फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया गया।

रूस ने Facebook पर लगाया बैन! कहा- रूसी मीडिया की रक्षा का सवाल
ख़ास बातें
  • शुक्रवार को रूस में फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • फेसबुक ने रूस समर्थित कई मीडिया एजेंसियों के अकाउंट्स को बैन कर दिया था।
  • रूस की ओर से इस बैन को हटाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। ऐसे में शुक्रवार को रूस ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक (Facebook) पर बैन लगाने की घोषणा कर दी और अब देश में फेसबुक जैसा सोशल मीडिया साइट प्रतिबंधित हो गई है। हालांकि, यह एक आंशिक प्रतिबंध है लेकिन यह बैन कब तक हटाया जाएगा अभी तक इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। रूस की ओर से इस कदम के लिए रूसी मीडिया की रक्षा का हवाला दिया गया है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद फेसबुक ने रूस सरकार की मीडिया साइटों और चैनलों के अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था जिसे सरकार ने हटाने की मांग की थी। 

शुक्रवार को रूस में फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया गया। रूस की सरकारी एजेंसी रासकोमनादजोर (Roskomnadzor) ने इस संबंध में कहा है कि फेसबुक ने रूस समर्थित कई मीडिया एजेंसियों के अकाउंट्स को बैन कर दिया था। रूस की ओर से इस बैन को हटाने की मांग की गई थी लेकिन फेसबुक ने रूस से संबंधित मीडिया एजेंसियों पर लगा बैन नहीं हटाया। बयान में कहा गया है कि फेसबुक ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती', सरकारी टीवी चैनल ‘ज्वेज्दा' और सरकार से जुड़ी समाचार वेबसाइट ‘लेंटा डॉट आरयू'  पर गुरूवार को बैन लगा दिया था। 

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीनों से हमलों का दौर जारी है। अब तक इस लड़ाई में बहुत से सैनिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले से जंग की शुरुआत की थी। शुक्रवार को रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी थी। शुक्रवार को सुबह से कीव में सरकारी क्वार्टरों के पास गोलियों और विस्फोटों की आवाज सुनाई देने लगी थी। 

जहां एक तरफ रूस कह रहा है कि वह नागरिकों पर हमला नहीं कर रहा है वहीं, रूस की ओर से अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में 33 के लगभग नागरिक ठिकानों पर हमला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कीव की घनी आबादी वाला इलाका पोजनिएक शुक्रवार को रातभर प्रभावित रहा। रूस देश की राजधानी कीव के मेन हवाई अड्डों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अपने कब्जे में लेना चाहता है। ऐसे में रूस ने फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट पर बैन लगा दिया और यह कब तक रहेगा अभी इसके बारे में रूस की ओर से कोई संकेत नहीं मिल रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »