यूक्रेन पर साइबर हमले से रूस का इनकार, कहा- वह हर चीज के लिए हमें जिम्‍मेदार ठहरा रहे

इस हमले ने जिन बेवसाइटों को निशाना बनाया गया, उनमें यूक्रेन के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से Oschadbank स्‍टेट सेविंग बैंक और और Privat बैंक शामिल थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 फरवरी 2022 11:37 IST
ख़ास बातें
  • रूस पर शक जताने की सबसे बड़ी वजह दोनों देशों के बीच जारी तनाव है
  • कहा जा रहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है
  • पिछले महीने भी यूक्रेन पर साइबर हमला हुआ था

इस मामले में यूक्रेन के कम्‍युनिकेशंस वॉचडॉग ने रूस पर उंगली उठाई है। उसने कहा कि हमलावर गंदी चाल का सहारा ले रहा है।

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी युद्ध की आशंका के बीच बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि यूक्रेन के सरकारी विभागों की वेबसाइटों पर साइबर हमला हुआ। इस हमले में देश के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के साथ-साथ दो बैंकों की वेबसाइटों को निशाना बनाया गया। यूक्रेन ने रूस पर शक जताया साथ ही कहा कि वह मामले की गहराई से जांच कर रहा है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर हुए साइबर हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है। यूक्रेन के रूस पर शक जताने की सबसे बड़ी वजह दोनों देशों के बीच जारी तनाव है। कहा जा रहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।   

रूस की ओर से क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि हम कुछ नहीं जानते। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन हर चीज के लिए रूस को जिम्मेदार ठहरा रहा है। रूस का किसी भी साइबर हमले से कोई लेना-देना नहीं है।
Advertisement

इस हमले ने जिन बेवसाइटों को निशाना बनाया गया, उनमें यूक्रेन के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से Oschadbank स्‍टेट सेविंग बैंक और और Privat बैंक शामिल थे। हालांकि ये हमले बड़े स्‍तर के नहीं थे। इस वजह से ज्‍यादा परेशानी नहीं आई। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 10 यूक्रेनी वेबसाइटों पर हमला किया गया था, जिस वजह से वेबसाइटें पहुंच से बाहर हो गईं। आमतौर पर ऐसे साइबर हमलों में बड़ी संख्‍या में जंक डेटा पैकेट्स भेजे जाने से वेबसाइटें पहुंच से बाहर हो जाती हैं। 

दोनों बैंकों की वेबसाइटें अब पहले की तरह काम कर रही हैं, लेकिन हमले की शुरुआती रिपोर्ट सामने आने के कुछ घंटे बाद तक मिलिट्री साइट्स काम नहीं कर रही थीं। बहरहाल, इस मामले में यूक्रेन के कम्‍युनिकेशंस वॉचडॉग ने रूस पर उंगली उठाई है। उसने कहा कि हमलावर गंदी चाल का सहारा ले रहा है।
Advertisement

पिछले महीने भी यूक्रेन पर साइबर हमला हुआ था। मंगलवार को ताजा अटैक के बाद यूक्रेन अलर्ट हो गया है, क्‍योंकि इस बार निशाने पर आई हैं रूसी सेना और रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटें। पिछले महीने हुए साइबर अटैक के बाद नाटो देशों ने यूक्रेन के साथ साइबर वेलफेयर कोऑपरेशन डील करके हमलावरों को जवाब दिया था। यूरोप‍ियन यूनियन ने भी कहा था कि वह यूक्रेन की मदद के लिए अपने संसाधन जुटा रहा है। यूक्रेन के मुताबिक, जनवरी में हुए साइबर हमले में उसे बहुत ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ था। इस बार भी सबकुछ समय रहते संभाल लिया गया। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.