यूक्रेन के बैंकों पर साइबर अटैक के लिए रूस है जिम्मेदार : अमेरिका

रूस ने DDoS में अपनी भूमिका से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 फरवरी 2022 21:07 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन के साइबर स्पेस में हुआ डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस अटैक।
  • डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) का सीमित प्रभाव होता है।
  • साइबर अटैक से यूक्रेन की बैंकिंग सेवाएं हुई हैं प्रभावित।
अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने कहा है कि रूस के मिलिट्री हैकर्स ने यूक्रेन की बैंकिंग और गर्वनमेंट वेबसाइट्स को हैक किया है। हैकर्स ने यूक्रेन के साइबर स्पेस में डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक किए हैं जिससे यूक्रेन की बैंकिंग और सरकारी वेबसाइटों की सेवाएं बाधित हुई हैं। 

अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एनी नियूबर्गर ने व्हाउट हाउस में पत्रकारों को बताया कि अमेरिका रूस को साइबर क्षेत्र में आक्रामक गतिविधियां करने से रोकना चाहता था। उन्हें लगता है कि यूक्रेन की बैंकों पर साइबर अटैक के लिए रूस की सरकार जिम्मेदार है। अमेरिकियों के पास रूस की मिलिट्री एजेंसी से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर का डेटा है जिसे सामान्य तौर पर GRU के नाम से जाना जाता है। इसे बड़े पैमाने पर यूक्रेन आधारित आईपी एड्रेस और डोमेन पर कम्यूनिकेट करते हुए पाया गया है। 
Advertisement

इसी तरह की एक घोषणा में ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि GRU को डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस के लिए जिम्मेदार पाया गया है जो बड़े पैमाने पर टारगेट वेबसाइट्स पर डेटा ट्रांसफर करता है। ब्रिटेन के फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलेपमेंट ऑफिस (FCDO) ने एक बयान में कहा, "यह अटैक यूक्रेन की सत्ता के लिए खतरा है। यह यूक्रेन के खिलाफ रूस से आक्रामक व्यवहार का एक और उदाहरण है। इस तरह का विनाशक बर्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता है।" 

वहीं, रूस ने DDoS में अपनी भूमिका से साफ इनकार कर दिया है।  रूस ने जब से बॉर्डर के पास बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती शुरू की, उसके बाद से बढ़े तनाव के बीच यूक्रेन ने पहले ही DDoS के लिए रूस को दोषी ठहराया था, जिससे यह आशंका बढ़ गई थी कि रूस हमला करने की योजना बना रहा है। 
Advertisement

Neuberger ने कहा, "जबकि डिनायल ऑफ सर्विस का सीमित प्रभाव होता है, हाल ही में बड़े पैमाने पर दिखी मेलिशिअस डिजिटल एक्टिविटी किसी बड़े साइबर अटैक की भूमिका हो सकती है जो कि यूक्रेन की प्रभुसत्ता के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। 
Advertisement

रूस के साथ चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच यूक्रेन ने हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा फैसला लिया और देश में डिजिटल करेंसी को कानूनी मान्यता दे दी। क्रिप्टोकरेंसी को एक बिल के माध्यम से कानूनी वैधता मिल गई है और अब यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल अधिकारिक रूप से किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DDoS, DDoS Attack

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.