Royal Enfield की अप्रैल में सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, 73,136 यूनिट्स की बिक्री

रॉयल एनफील्ड को पिछले महीने एक्सपोर्ट में झटका लगा है। इसका एक्सपोर्ट लगभग आधा घटकर 4,255 यूनिट्स का रहा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2023 23:00 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष के अप्रैल में कंपनी ने 62,155 यूनिट्स बेची थी
  • रॉयल एनफील्ड की गिनती बड़ी पावर मोटरसाइकिल मेकर्स में होती है
  • देश में कंपनी की बिक्री मजबूत बनी हुई है

देश में कंपनी की बिक्री बढ़कर 68,881 यूनिट्स पर पहुंच गई

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की अप्रैल में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 73,136 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 62,155 यूनिट्स बेची थी। हालांकि, कंपनी को एक्सपोर्ट में झटका लगा है। पिछले महीने इसका एक्सपोर्ट लगभग आधा घटा है। 

रॉयल एनफील्ड ने बताया कि देश में कंपनी की बिक्री बढ़कर 68,881 यूनिट्स पर पहुंच गई। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 53,852 यूनिट्स की थी। हालांकि, कंपनी का एक्सपोर्ट घटकर 4,255 यूनिट्स का रह गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 8,303 यूनिट्स का था। हालांकि, कंपनी को डिमांड में तेजी आने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड के CEO, B Govindarajan ने कहा, "हमने पिछले वित्त वर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया था। हमने इस वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत की है। भारत से एक ग्लोबल मोटरसाइकिल ब्रांड के तौर पर अपनी स्तिति को और मजबूत करने के लिए हमने अमेरिका और लैटिन अमेरिका के मार्केट्स में Hunter 350 और Scram 411 को लॉन्च किया है। हमें उम्मीद है कि ये मोटरसाइकिल्स अच्छा प्रदर्शन करेंगी और इन मार्केट्स में हमारी स्थिति मजबूत होगी।" 
Advertisement

Hunter 350 का अमेरिका में प्राइस 3,999 डॉलर का है। भारत में बनी इस मोटरसाइकिल की बिक्री इंडोनेशिया, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, मेक्सिको और कोलंबिया में भी होती है। पिछले वर्ष के अंत में लॉन्च की गई रॉयल एनफील्ड की नई सुपर मीटियोर 650 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे भारत के साथ ही यूरोप में भी लॉन्च किया गया था। कंपनी के वर्तमान लाइनअप में 648cc पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल करने वाली यह तीसरी मोटरसाइकिल है। यह इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 bph की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे भारत में 3,48,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने स्टैंडर्ड के अलावा एक Solo Tourer Interstellar वेरिएंट लॉन्च किया था। इसकी कीमत 3,63,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा एक Grand Tourer Celestial वेरिएंट है, जिसका प्राइस 3,78,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

इसमें फॉरवर्ड-सेट फुटपेग और एक लो और फैला हुआ स्टांस है। सुपर मीटियोर 650 अभी तक की सबसे आधुनिक रॉयल एनफील्ड बताई गई है क्योंकि इसमें 43 mm Showa इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है और यह ट्रिपर नेविगेशन से लैस RE की पहली 650cc मोटरसाइकिल है। इसमें LED हेडलैंप और USB चार्जिंग पोर्ट शामिल दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.