रॉयल एनफील्ड ने 2 नए कलर्स में पेश की बुलेट 350

इन कलर्स के साथ हैंड पेंटेड सिल्वर पिनट्राइप्स दी गई हैं। इससे पहले कंपनी सिर्फ मोटरसाइकिल के सिर्फ टॉप-एंड वेरिएंट को हैंड पेंटेड पिनस्ट्राइप्स के साथ बेच रही थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जनवरी 2024 20:57 IST
ख़ास बातें
  • नए कलर्स मिलिट्री सिल्वर रेड और मिलिट्री सिल्वर ब्लैक हैं
  • इन कलर्स के साथ हैंड पेंटेड सिल्वर पिनट्राइप्स दी गई हैं
  • इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं

नए कलर्स के साथ बुलेट 350 का प्राइस 1.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield ने Bullet 350 को दो नए कलर्स में पेश किया है। ये कलर्स मिलिट्री सिल्वर रेड और मिलिट्री सिल्वर ब्लैक हैं। इन कलर्स के साथ हैंड पेंटेड सिल्वर पिनट्राइप्स दी गई हैं। इससे पहले कंपनी सिर्फ मोटरसाइकिल के सिर्फ टॉप-एंड वेरिएंट को हैंड पेंटेड पिनस्ट्राइप्स के साथ बेच रही थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए कलर्स के साथ बुलेट 350 का प्राइस 1.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। बुलेट 350 को तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, मिलिट्री और ब्लैक गोल्ड में उपलब्ध कराया गया है। इनके प्राइस 1.74 लाख रुपये से 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके वेरिएंट के आधार पर फ्रंट और रियर में डिस्क या डिस्क और ड्रम ब्रेक है। 

रॉयल एनफील्ड की Hunter 350 सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। यह 17 इंच के व्हील्स वाली कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है। इससे इसे चलाने का एक्सपीरिएंस भी बेहतर हुआ है। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और मेटियोर 350 के समान इसमें 349 cc का इंजन है। इसकी विदेश में भी जोरदार डिमांड है। इसे इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी और कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बेचा जा रहा है। 

कंपनी ने मोटरसाइकिल रेंटल सर्विस भी शुरू की है। Royal Enfield Rental के जरिए कई शहरों में मोटरसाइकिल्स को रेंट पर दिया जाएगा। Royal Enfield Rental को शुरुआत में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़, धर्मशाला, मनाली, लेह, हरिद्वार, ऋषिकेश, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, गोवा, कोच्चि, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम, विशाखापट्टनम, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, शिमला, नैनीताल, बीर बिलिंग और सिलिगुड़ी में उपलब्ध कराया गया था। इसमें एक मोटरसाइकिल रेंट पर लेने के लिए यूजर को Royal Enfield की वेबसाइट पर जाकर उस शहर को चुनना होगा जिसमें उसे मोटरसाइकिल की जरूरत है। यूजर को वेबसाइट पर पिक अप का टाइम और तिथि और ड्रॉप का टाइम और तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद उसे रेंट पर उपलब्ध मोटरसाइकिल्स के वेरिएंट्स और उनके प्राइसेज की जानकारी मिलेगीष एक फॉर्म को भरने के बाद यूजर को ऑपरेटर की जानकारी दी जाएगी। इसमें ऑपरेटर को एक रिफंडेबल राशि का भुगतान करना पड़ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.