तकनीक बनी जानलेवा! रोबोट ने इंसान को डिब्‍बा समझकर मसल दिया, मौत

रोबोट के आर्म यानी हाथों ने कर्मचारी को डिब्‍बा समझ लिया। उसे बहुत जोर से पकड़ा और ऑटोमैटिक पैनल की ओर फेंक दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2023 12:56 IST
ख़ास बातें
  • साउथ कोरिया में बड़ा हादसा
  • एक रोबोट ने इंसान को समझ लिया डिब्‍बा
  • इंसान को मसलकर फेंक दिया

राेबोट के मसले जाने से कर्मचारी का चेहरा और छाती बुरी तरह कुचल गई। कर्मचारी को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसे मृत करार दे दिया गया।

दुनियाभर में टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल बढ़ता जा रहा है। इंसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अब रोबोट भी काम कर रहे हैं। लेकिन साउथ कोरिया में हुई एक घटना ने हैरान कर दिया। वहां एक रोबोट ने इंसान को मौत के घाट उतार दिया। यह सब हुआ सिर्फ एक गलती के कारण। दरअसल वह रोबोट, इंसान और डिब्‍बे में फर्क ही नहीं कर पाया। न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोबोटिक आर्म में आई गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ। 

साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक, हादसे के वक्‍त कर्मचारी, रोबोट के सेंसर ऑपरेशन को चेक कर रहा था। तभी रोबोट से गलती हो गई। रोबोट के आर्म यानी हाथों ने कर्मचारी को डिब्‍बा समझ लिया। उसे बहुत जोर से पकड़ा और ऑटोमैटिक पैनल की ओर फेंक दिया। 
Advertisement

राेबोट के मसले जाने से कर्मचारी का चेहरा और छाती बुरी तरह कुचल गई। कर्मचारी को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसे मृत करार दे दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रोबोट को टेस्‍ट किया जा रहा था। पहले भी रोबोट के सेंसर में खराबी का पता चला था। इस वजह से टेस्‍ट को आगे बढ़ाया गया था। दो दिन बाद जब दोबारा रोबोट को टेस्‍ट किया गया, तो हादसा हो गया। 
 
लोकल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। डिटेल रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि हादसे की अंदरुनी वजह क्‍या रही। रोबोट की वजह से हादसे की यह पहली घटना नहीं है। ऐसे कई मामले अबतक सामने आए हैं, जिनमें रोबोट की वजह से इंसान को नुकसान उठाना पड़ा। 
Advertisement

साउथ कोरिया में हुई घटना के लिए कौन जिम्‍मेदार है, यह बहस का बड़ा विषय है। ऐसे मामलों को लेकर दुनियाभर में कोई कानूनी व्‍यवस्‍था नहीं है। कार्रवाई रोबोट पर की जाए या उसे बनाने वाले पर, यह बड़ा सवाल है। फ‍िलहाल कोरियाई पुलिस ने साइट के सेफ्टी मैनेजर पर मुकदमा किया है। जांच के बाद आगे कदम उठाए जाएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.