सिंगल चार्ज में 180Km चलने वाली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक को जबरदस्त रिस्पॉन्स, बंद हुई बुकिंग

RV300 इलेक्ट्रिक बाइक में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। ये मोड क्रमशः 25Kmph, 45Kmph और 65Kmph की टॉप स्पीड निकालते हैं और रेंज क्रमशः 180Km, 110Km और 80Km निकलती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2021 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Revolt ने इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक को 2019 के मध्य में किया था लॉन्च
  • दोनों मेड इन इंडिया बाइक की सबसे बड़ी खासियत है इनकी लंबी रेंज
  • तीन राइडिंग मोड के साथ अधिकतम 85Kmph की स्पीड पकड़ सकती है RV400

RV300 और RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था

Revolt Motors ने साल 2019 में अपनी दो इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bikes) RV300 और RV400 को लॉन्च किया था। इस कंपनी की शुरुआत Micromax के फाउंडर राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने की थी और कुछ दोनों पहले कंपनी ने RattanIndia Enterprises Limited से 150 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त की है। अब, कंपनी ने घोषित किया है कि अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद  RV300 और RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग बंद कर दी गई है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इस ओवरबुकिंग की जानकारी दी है और 'Notify Me' विकल्प भी दिया है। RV300 और RV400 इलेक्ट्रिक बाइक दमदार परफॉर्मेंस और अच्छी रेंज के लिए जानी जाती हैं।

Revolt Motors ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया है कि अच्छे रिस्पॉन्स के चलते बुकिंग अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। कंपनी ने बाकायदा एक 'Notify Me' बटन भी लगाया है, जिसके जरिए लोग खुद को बुकिंग की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि बुकिंग दोबारा कब खुलेंगी।

कुछ दिनों पहले Revolt ने कंपनी को RattanIndia Enterprises Limited की ओर से 150 करोड़ रुपये की फंडिंग मिलने की घोषणा भी की थी। कंपनी का कहना है कि इस फंडिंग के जरिए Revolt भारत समेत साउथ एशियन मार्केट में अपने पैर फैलाएगी। Revolt Motors का कहना है कि इस निवेश के जरिए डिस्ट्रीब्यूटर और सर्विस नेटवर्क को देश के 35 शहरों तक फैलाया जाएगा।
 

Revolt RV400, RV300 specifications

RV400 में 72V, 3.24KWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और इस इलेक्ट्रिक बाइक को पावर देने के लिए इसमें 3KW इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 240mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल डिस्क सेटअप मिलता है। इसमें CBS के साथ-साथ RBS भी दिया गया है। इसमें ECO, Normal और Sport नाम से तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, इन मोड्स में यह इलेक्ट्रिक बाइक क्रमशः 45kmph, 65kmph और 85kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इन मोड्स में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) की रेंज क्रमशः 180Km, 110Km और 80Km (किलोमीटर) निकलती है।
Advertisement

वहीं, RV300 में 60V, 2.7KWh लीथियम-आयन बैटरी दी गई है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 1.5KW पावर जनरेट करती है। इस बाइक में भी तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। ये मोड क्रमशः 25Kmph, 45Kmph और 65Kmph की टॉप स्पीड निकालते हैं और रेंज क्रमशः 180Km, 110Km और 80Km निकलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.