अब विदेशों में भी फ्री में आएंगे फोन पर SMS, Jio की खास सुविधा, जानें कैसे

Reliance Jio इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Jio यूजर्स इंटरनेशनल ट्रैवलिंग में इनकमिंग SMS मैसेज पा सकते हैं।
  • VoWiFi से फ्री इनकमिंग SMS बिना अतिरिक्त चार्ज के प्राप्त होते हैं।
  • वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होने पर फ्री मैसेज प्राप्त हो सकते हैं।

Jio यूजर्स इंटरनेशनल ट्रैवलिंग के दौरान इनकमिंग SMS मैसेज पा सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Karthik Balakrishnan

Reliance Jio ने इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए एक नया फीचर शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर अब वाई-फाई कॉलिंग (VoWiFi) पर फ्री इनकमिंग SMS सर्विस बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के प्रदान कर रहा है। यूजर्स एक्टिव इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक के बिना विदेश में जरूरी मैसेज पा सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स को विदेश में बिना किसी अतिरिक्त रोमिंग चार्ज के कनेक्टेड रहने में मदद करना है, खासकर ओटीपी और बैंकिंग अलर्ट जैसे महत्वपूर्ण मैसेज पाना आसान होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

VoWiFi पर फ्री इनकमिंग SMS


फोनएरिना की एक रिपोर्ट के अनुसार, Jio यूजर्स इंटरनेशनल ट्रैवलिंग के दौरान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के इनकमिंग SMS मैसेज पा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह सर्विस तब तक काम करती है जब तक डिवाइस वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट रहता है और स्मार्टफोन पर वाई-फाई कॉलिंग इनेबल होती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर इंटरनेशनल रोमिंग पैक से पूरी तरह इंडीपेंडेट तौर पर काम करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसका मतलब यह है कि यूजर्स अतिरिक्त रोमिंग चार्ज से बच सकते हैं या विदेश में मैसेज पाने  के लिए आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले इंटरनेशनल पैक को एक्टिव करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर खासतौर पर टाइम-सेंसिटिव मैसेज जैसे कि वन टाइम पासवर्ड, बैंकिंग नोटिफिकेशन, ट्रांजेक्शन संबंधित मैसेज और सर्विस वेरिफिकेशन मैसेज को पाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। अकाउंट में लॉग इन करने ट्रांजेक्शन पूरा करने या सिक्योर सर्विस तक एक्सेस के लिए ऐसे मैसेज जरूरी हो सकते हैं। यह लोकल फॉरेन सिम कार्ड या पार्टनर रोमिंग नेटवर्क से इंडीपेडेंट तौर पर काम करती है। इसके बजाय SMS मैसेज कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क पर सुरक्षित तरीके से रूट किए जाते हैं, जिससे प्राइवेसी सुनिश्चित होती है। 

इस फीचर का लाभ उठाने के लिए कंज्यूमर विदेश में रहते हुए अपने स्मार्टफोन को वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं और अपने डिवाइस की सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग (VoWiFi) को ऑन कर सकते हैं। इसके लिए टेलीकॉम ऑपरेटर से किसी खास एक्टिवेशन की जरूरत नहीं है। एक बार ऑन होने पर आने वाले SMS मैसेज वाई-फाई कनेक्शन के जरिए रिसिव होने लगेंगे। हालांकि, इसके लिए उनके पास एक एक्टिव Jio डोमेस्टिक बेस रिचार्ज प्लान, वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट करने वाला फोन होना चाहिए। साथ ही होटल, एयरपोर्ट, कैफे या ऑफिस नेटवर्क जैसे स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा होनी चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.