Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme अब दुनिया के सबसे आबादी वाले देश यानी कि चीन के मार्केट से हटकर ग्लोबल मार्केट पर फोकस करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme पहले से ही यूरोप के कुछ हिस्सों में अपने स्मार्टफोन बेच रहा है।
  • Realme यूरोप के नॉर्डिक रीजन में Realme पर फोकस कर रही है।
  • चीन में मौजूद सभी रियलमी यूजर्स को निश्चिंत रहने की जरूरत है।

Realme पहले से ही यूरोप के कुछ हिस्सों में अपने स्मार्टफोन बेच रहा है।

Photo Credit: Realme

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme अब दुनिया के सबसे आबादी वाले देश यानी कि चीन के मार्केट से हटकर ग्लोबल मार्केट पर फोकस करने वाला है। हाल ही में पता चला था OnePlus अमेरिका और यूरोप में इसी हफ्ते से अपना कामकाज बंद कर कर रहा है। अब यह खबर आना कि रियलमी चीन से अपना कामकाज रोक रहा है तो यह बहुत हैरान करने वाली है। वीबो पर एक पोस्ट में Realme के शेन की (Shen Qi) ने ने बताया है कि Realme चीन में अपने कामकाज को कुछ समय के लिए रोक देगा और विदेशी मार्केट पर फोकस करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूरोप पर करेगा फोकस
रिपोर्ट के अनुसार, Realme पहले से ही यूरोप के कुछ हिस्सों में अपने स्मार्टफोन बेच रहा है और आगे भी इसी पर फोकस किया जाएगा। पेरेंट कंपनी ओप्पो यूरोप के नॉर्डिक रीजन में Realme पर फोकस कर रही है। इस रीजन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं।

Advertisement

नए ब्रांड के लिए फोकस
शेन की (Shen Qi) ने एक नए ब्रांड के लिए फोकस करना सीखना, अनगिनत विकल्पों के बीच एक दिशा में चुनकर आगे बढ़ना हिम्मत का काम है। आज ईमानदारी से बताया जा रहा है कि रियलमी चीनी बाजार में कुछ समय के लिए रुकने का फैसला कर रहा है। यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया है। भविष्य में हम अपने रिसोर्स विदेशी बाजारों को बढ़ाने, परफॉर्मेंस और गेमिंग पर फोकस करने और दुनिया तक नई टेक्नोलॉजी पहुंचाने में लगाएंगे।

मौजूदा ग्राहकों को मिलता रहेगा अपडेट
की (Shen Qi) ने यह भी सुनिश्चित किया है कि चीन में मौजूद सभी रियलमी यूजर्स को निश्चिंत रहने की जरूरत है। ओप्पो की आधिकारिक टीम मौजूदा Realme मॉडल्स की बिक्री और बिक्री के बाद की वारंटी का काम संभालेगी। वहीं सिस्टम अपडेट की बात करें तो ColorOS की नेक्स्ट जेनरेशन के रिलीज होने के बाद realme यूजर्स अपडेट का नोटिफिकेशन मिलने पर ColorOS सिस्टम पर अपडेट कर सकेंगे। कंपनी अपनी ग्राहकों के सभी अधिकारों की सुरक्षा करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme Smartphone, China, OnePlus

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  3. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  4. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  5. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  6. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  8. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  9. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  10. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.