60 km रेंज वाला NIU X Razer SQi Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 2 मिनट में हुआ सोल्ड आउट

NIU और Razer की साझेदारी में तैयार हुआ NIU X Razer SQi Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर मंगलवार को लॉन्च हुआ।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • NIU X Razer SQi Edition की कीमत 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,17,000 रुपये) है
  • फिलहाल इसकी डिलीवरी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 km/h है

NIU X Razer SQi Edition चीन में 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,17,000 रुपये) में बेचा जाएगा

गेमिंग एसेसीज बनाने वाली पॉपुलर कंपनी Razer ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी NIU के साथ साझेदारी के तहत NIU X Razer SQi Edition ई-स्कूटर लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल चीन में ही लॉन्च किया गया है। इसे खास गेमर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो इसके डिजाइन में साफ झलकता है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 65 km है। दिलचस्प बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के तुरंत बाद अगले मिनट के अंदर सोल्ड आउट हो गया।
 

NIU और Razer की साझेदारी में तैयार हुआ NIU X Razer SQi Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर मंगलवार को लॉन्च हुआ, जिसके अगले दिन कंपनी Razer के CEO मिंग-लिआंग टैन (Ming-Liang Tan) ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के अगले दो मिनट में सोल्ड आउट हो गया।
 

NIU X Razer SQi Edition चीन में 9,999 चीनी युआन (लगभग 1,17,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फिलहाल इसकी डिलीवरी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।

NIU X Razer SQi Edition एक लिमिटेड एडिशन स्मार्ट ई-स्कूटर है, जिसे कंपनी के अनुसार, 'गेमर्स ने खास गेमर्स के लिए तैयार किया है।' इसकी टॉप स्पीड 25 km/h है। इसका वजन लगभग 50 किलोग्राम है और यह फुल चार्ज में 65 किमी की रेंज देता है। इस रेंज के हिसाब से यह शहरी आवागमन के लिए उपयुक्त है। ई-स्कूटर बेहद आकर्षक लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.