Porsche ने भारत में लॉन्च की 3-लीटर ट्विनटर्बो V6 इंजन वाली 2023 Cayenne और Cayenne Coupe, जानें कीमत

Porsche ने Cayenne फेसलिफ्ट को 1.36 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) और Cayenne Coupe को 1.42 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 21:49 IST
ख़ास बातें
  • Porsche Cayenne फेसलिफ्ट की कीमत 1.36 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • Cayenne Coupe की भारत में कीमत 1.42 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • SUV में नई LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स मिलती हैं

नए 2023 Porsche Cayenne मॉडल्स की डिलीवरी जल्द ही शुरू होने वाली है

Porsche ने भारतीय बाजार में 2023 Cayenne और Cayenne Coupe फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। नई कारों में कुछ अच्छे बदलाव किए गए हैं। आपको डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। नए मॉडल्स नई LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स के साथ आते हैं। फ्रंट फेसिया में भी बदलाव शामिल हैं। इनमें बड़ा बदलाव अंदर की तरफ है, जहां Cayenne में अब ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट है, जिसमें तीनों ही 10-इंच से बड़े टच डिस्प्ले शामिल हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

Porsche ने Cayenne फेसलिफ्ट को 1.36 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) और Cayenne Coupe को 1.42 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। दोनों अपडेटेड मॉडलों की डिलीवरी जल्द ही शुरू होने वाली है। सटीक तारीख की घोषणा होना बाकी है।
Advertisement
 

जैसा कि हमने बताया, दोनों मॉडल में बड़े बदलाव फ्रंट फेसिया और इंटीरियर में हैं। SUV में नई LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स मिलती हैं। SUV के पिछले हिस्से में भी थोड़ा बदलाव किया है, नंबर प्लेट को टेलगेट से पीछे के बम्पर पर ले जाया गया है। कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स को भी नया लुक मिलता है और बीच में पोर्श बैजिंग दी गई है।

हालांकि, बड़ा बदलाव अंदर की तरफ है, जहां अब ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट है मिलता है। इनमें 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और साथ ही पैसेंजर के लिए 10.9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम शामिल है।
Advertisement

नई Cayenne और Cayenne Coupe फेसलिफ्ट में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 353 PS की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.