Popcycle Foldable Bike: मात्र 4 सेकंड में फोल्ड होने वाली Popcycle बाइक लॉन्च, 7 लेवल गियर सिस्टम से है लैस, जानें कीमत

इसके पैडल और हैंडलबार भी फोल्ड हो सकने वाले डिजाइन में बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • यह मात्र 13kg वजन की है।
  • Popcycle को फोल्ड करने में सिर्फ 4 सेकंड के लगभग टाइम लगता है।
  • इसके हैंडल और काठी को भी एडजस्टेबल डिजाइन में बनाया गया है।

Popcycle को फोल्ड करने में सिर्फ 4 सेकंड के लगभग टाइम लगता है, ऐसा कहा गया है।

Photo Credit: Kickstarter

इलेक्ट्रिक बाइक्स और साइकिल इन दिनों ट्रेंड में हैं और लगातार इनकी मांग बढ़ रही है। लेकिन फोल्डिंग बाइक्स भी इन दिनों काफी देखी जा रही हैं और काफी चलन में आ चुकी हैं। चूंकि फोल्डेबल होने के चलते ये पोर्टेबल भी बन जाती हैं, इसलिए कंपनियां इस तरह बाइक्स पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। इसी तरह की एक बाइक Pop-Cycle है जो कि फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है। इस बाइक का डिजाइन काफी कॉम्पेक्ट है। इसकी खूबी ये है कि इसे इसके खुद के एक तिहाई साइज तक के आकार में फोल्ड किया जा सकता है। यह केवल 4 सेकंड में ही फोल्ड की जा सकती है। इस बाइक की अन्य फीचर्स और इसकी कीमत की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Pop-Cycle फोल्डेबल बाइक की कीमत, उपलब्धता

Pop-Cycle की कीमत 468 डॉलर (लगभग 38,500 रुपये) बताई गई है। इसे Kickstarter कैंपेन के तहत लॉन्च किया गया है जो कि मई 2023 के अंत तक चलेगा। बाइक का लॉन्च जून 2023 के लिए निर्धारित है। 
Advertisement
 

Pop-Cycle फोल्डेबल बाइक के फीचर्स

पॉप साइकल बाइक के बारे में road.cc की रिपोर्ट कहती है कि इस बाइक को Popcycle US Inc ने बनाया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह एक कोरियन कंपनी है। इसकी खास बात ये है कि इसका डिजाइन काफी पतला है और यह मात्र 13kg वजन की है। इसके पैडल और हैंडलबार भी फोल्ड हो सकने वाले डिजाइन में बनाए गए हैं। इसका रियर व्हील, सीट और ड्राइवट्रेन एक साथ जुड़े हुए हैं, और जब इसे फोल्ड किया जाता है तो ये तीनों एक साथ आगे की ओर स्लाइड कर जाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि Popcycle को फोल्ड करने में सिर्फ 4 सेकंड के लगभग टाइम लगता है। 

बाइक का फोल्डेबल मैकेनिज्म काफी स्मूद बताया गया है। इसे आसानी से असेम्बल भी किया जा सकता है। इसके अलावा, इसके हैंडल और काठी को भी एडजस्टेबल डिजाइन में बनाया गया है। यानि कि सुविधा अनुसार इनकी हाइट को कम या ज्यादा किया जा सकता है। बाइक में 16 इंच के पहिए लगे हैं। इसमें डुअल स्पीड गियर सेटअप मिलता है। इसमें 7 लेवल का गियर सिस्टम दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.