पाकिस्तान में प्रदूषण के टूटे रिकॉर्ड, AQI पहुंचा 1900 पार! यह शहर दुनिया में सबसे प्रदूषित ...

एयर क्वालिटी इंडेक्स अगर 300 के पार चला जाए तो इसे सांस लेने के लिए खतरनाक माना जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 14:16 IST
ख़ास बातें
  • पड़ोसी देश पाकिस्तान में प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं।
  • लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।
  • लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बीते शनिवार को ही 1000 को पार कर गया था।

पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है

Photo Credit: EPA

दिल्ली समेत एनसीआर और देश के कई जगहों में भीषण प्रदूषण इन दिनों छाया हुआ है। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। पाकिस्तान में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। देश के इस शहर का AQI जानकर आपको झटका लग सकता है। लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है जिसका AQI 1900 के पार दर्ज किया गया है। जानते हैं इसे लेकर यहां कैसे हालात पैदा हो गए हैं। 

पाकिस्तान का लाहौर यहां का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। लेकिन अब यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर भी बन गया है जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1900 के पार पहुंच गया है। BBC के अनुसार, गंभीर प्रदूषण को देखते हुए यहां प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों को 1 सप्ताह के लिए बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से यह शहर स्मॉग में लिपटा हुआ है। दो दिन पहले भी इसका AQI बहुत ज्यादा दर्ज किया गया था जो कि 1100 के लगभग पहुंच चुका था। 

लगभग 1.5 करोड़ लोगों की आबादी वाला यह शहर इस वक्त दम घोटू हवा में सांस लेने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इतनी गंभीर स्थिति के पीछे कारण लो-ग्रेड डीजल के जलने से निकलने वाला धुंआ, सीजन की खेती में लगाई जाने वाली आग, और साथ ही साथ सर्दियों की शुरुआत के कारण जमने वाले धूल के कणों को बताया जा रहा है। 

एयर क्वालिटी इंडेक्स अगर 300 के पार चला जाए तो इसे सांस लेने के लिए खतरनाक माना जाता है। लेकिन लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बीते शनिवार को ही 1000 को पार कर गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसी हवा में सांस लेने से कितने गंभीर परिणाम लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकते हैं। 
Advertisement

चिंतित करने वाली एक और बात वेदर डिपार्टमेंट की ओर से सामने आई है। वेदर फोरकास्ट कहता है कि अगले 6 से 7 दिनों तक हवा का पैटर्न ऐसा ही बना रहेगा। यानी प्रदूषण से कोई राहत 1 हफ्ते तक यहां नहीं मिलने वाली है। इसलिए सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस तरह का प्रदूषण बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है। इसलिए स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य है। 
Advertisement

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, लम्बे समय तक जहरीली हवा में सांस लेने से हार्ट स्ट्रोक, दिल की बिमारी, फेफड़ों का कैंसर, और स्वांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AQI 1900, Lahore AQI, Pollution in Pakistan, Lahore Pollution

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.