3 सेकंड में 100 kmph स्पीड पकड़ने वाली Polestar 6 इलेक्ट्रिक कार प्रोडक्शन के लिए तैयार, जानें खासियतें

Polestar का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph बताई गई है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 20:20 IST
ख़ास बातें
  • Polestar 6 इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन यानी 2026 में शुरू होगा
  • Polestar 6 के स्पेशल मॉडल की कीमत करीब 200,000 डॉलर हो सकती है
  • यह इलेक्ट्रिक कार 884 hp की पावर और 900 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम

इसकी टॉप स्पीड 250 kmph बताई गई है। 

Polestar का O2 कॉन्सेप्ट जल्द सड़कों पर हकीकत बनकर दौड़ता नजर आएगा। दरअसल, यह एक कॉन्सेप्ट कार थी, जिसका अब कंपनी Polestar 6 के रूप में प्रोडक्शन करने वाली है। यह एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार है, जिसे इस साल की शुरुआत में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। इस इलेक्ट्रिक रोडस्टर को कंपनी ने अपना खुद का एल्यूमीनियम प्लेटफॉर्म और एक खास इंटीग्रेटेड ड्रोन फीचर दिखाने के लिए डिजाइन किया था। यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 3.2 सेकंड में शून्य से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है।

Polestar के मुताबिक, Polestar 6 इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन चार साल बाद, यानी 2026 में शुरू होगा। इच्छुक ग्राहक इस कार को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी 'LA Concept' रोडस्टर एडिशन की 500 नंबर वाली यूनिट्स का उत्पादन भी कर रही है, जो स्काई ब्लू एक्सटीरियर थीम, लेदर इंटीरियर, मूल पोलस्टार O2 कॉन्सेप्ट के 21 इंच के पहियों के साथ उपलब्ध होगी।

TOI के अनुसार, Polestar 6 के स्पेशल मॉडल की कीमत करीब 200,000 डॉलर (लगभग 1.6 करोड़ रुपये) हो सकती है।

Polestar 6 (O2) इलेक्ट्रिक कार काफी स्पोर्टी लुक देती है। इसकी शैली को Volvo से प्रेतीत दिखाने की कोशिश की गई है। Polestar 5 की तरह, Polestar 6 800V आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जो DC फास्ट चार्जर का उपयोग करते समय अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग देगी। इसका डुअल मोटर पावरट्रेन 884 hp की मैक्समम पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
Advertisement

पोलस्टार का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph बताई गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.