प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का Twitter एकाउंट हुआ सिक्योर, हैकर्स ने किया था कब्जा

हैकर्स ने प्रधानमंत्री मोदी के पर्सनल ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद यह भी दावा किया था कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 Bitcoin खरीदे हैं

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 12:59 IST
ख़ास बातें
  • भारत का Bitcoin सहित क्रिप्टोकरंसीज पर रुख कड़ा रहा है
  • प्रधानमंत्री मोदी क्रिप्टो से जुड़े जोखिमों को सामने लाते रहे हैं
  • सरकार क्रिप्टोकरंसीज से जुड़ा एक कानून बनाने की भी तैयारी कर रही है

PMO) ने बाद में बताया कि इस मामले को Twitter के पास ले जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के एकाउंट को तुरंत सिक्योर कर लिया गया था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Twitter हैंडल को रविवार को कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने इससे एक ट्वीट कर दावा किया था कि भारत ने "Bitcoin को वैध करंसी का दर्जा दे दिया है।" प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बाद में बताया कि इस मामले को Twitter के पास ले जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के एकाउंट को तुरंत सिक्योर कर लिया गया था। PMO ने कहा कि एकाउंट को हैक किए जाने के दौरान अगर कोई ट्वीट शेयर किया गया तो उसे अनदेखा किया जाना चाहिए। 

हैकर्स ने प्रधानमंत्री मोदी के पर्सनल ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद यह भी दावा किया था कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 Bitcoin खरीदे हैं और इन्हें देश के निवासियों में बांटा जा रहा है। इस ट्वीट में Bitcoin लेने के लिए एक लिंक भी दिया गया था और लोगों से जल्दी लिंक पर जाने के लिए कहा गया था। बहुत से यूजर्स ने इसे देखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर एकाउंट हैक होने की जानकारी दी थी। हालांकि, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास जैसे कुछ लोगों ने इस पर तंज भी कसा और उन्होंने अब डिलीट हो चुके ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर ट्वीट किया, "गुड मॉर्निंग मोदी जी, सब चंगा सी?"

यह पहली बार नहीं है कि जब प्रधानमंत्री से जुड़ा ट्विटर हैंडल हैक हुआ है। पिछले वर्ष सितंबर में उनकी पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर हैंडल हैक हुआ था और तब भी Bitcoin का प्रचार करने वाले ट्वीट @narendramodi_in से पोस्ट किए गए। थे। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin को बढ़ावा देने के लिए हैकर्स ने केवल प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर एकाउंट्स को ही निशाना नहीं बनाया है। बहुत सी अन्य हस्तियों के ट्विटर हैंडल हैक कर ऐसे मैसेज किए जा चुके हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और मनोरंजन जगत के कुछ मशहूर लोग शामिल हैं। 

भारत का Bitcoin सहित क्रिप्टोकरंसीज पर रुख कड़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी क्रिप्टो से जुड़े जोखिमों को सामने लाते रहे हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल लोगों को भ्रामक दावे कर निवेश के लिए आकर्षित करने और आतंकवादी गतिविधियों को फंड उपलब्ध कराने में हो सकता है। सरकार क्रिप्टोकरंसीज से जुड़ा एक कानून बनाने की भी तैयारी कर रही है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Twitter, Modi, Hack, Bitcoin, Tweet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.