PM Modi का किसानों को दिवाली गिफ्ट: 2 हजार रुपये खाते में आए या नहीं ऐसे करें चेक

इस योजना को देश में आठ साल पहले छोटे और मझोले किसानों की मदद के लिए शुरू किया गया था। सरकार का दावा है कि देश में करोड़ों किसान इस स्कीम का लाभ उठा चुके हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 14:22 IST
ख़ास बातें
  • पीएम मोदी ने PM-Kisan Samman Sammelan 2022 का उद्घाटन किया
  • योजना के तहत किसानों के लिए 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी
  • लाभार्थी किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ मिलेगा

इस योजना को देश में आठ साल पहले छोटे और मझोले किसानों की मदद के लिए शुरू किया गया था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में दो दिवसीय “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022” (PM-Kisan Samman Sammelan 2022) का उद्घाटन किया। इस उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री ने सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को दिवाली के तोहफे के रूप में 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त भेंट की।

PM-Kisan Samman Sammelan 2022 के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 पीएम-किसान समृद्धि केंद्रों (PM-KSK) का भी उद्घाटन किया। उन्होंने 'भारत यूरिया बैग' ब्रांड नाम से किसानों के लिए 'एक राष्ट्र-एक उर्वरक' नाम की योजना भी लॉन्च की है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों किसानों, कृषि स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, बैंकर, अन्य हितधारकों को संबोधित किया। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, इस आयोजन में एक करोड़ से अधिक किसान डिजिटल माध्यम से भाग ले रहे हैं।
 


बता दें, PM Modi ने अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर इस साल मई में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये घोषित किए थे।

Advertisement

इस योजना को देश में आठ साल पहले छोटे और मझोले किसानों की मदद के लिए शुरू किया गया था। सरकार का दावा है कि देश में करोड़ों किसान इस स्कीम का लाभ उठा चुके हैं। केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसमें पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है। यह प्रत्येक चार माह में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में मिलता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है।
Advertisement
 

आपकी किस्त पहुंची की नहीं? ऐसे चेक करें

यदि आप अपने खाते में पहुंचने वाली इस किस्त के बारे में जानना चाहते हैं या यह जांचना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो आपको इस स्कीम के लिए खास बनाई गई वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर दाहिनी ओर 'Farmer Corner' सेक्शन पर क्लिक करें। यहां 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा और 'Get Data' पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से आपको स्क्रीन पर अपना पीएम किसान योजना का स्टेटस दिखाई दोगा।

12वीं किस्त खाते में नहीं पहुंचने पर आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।  इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.