Piaggio ने लॉन्च किया 150cc तक पावर वाला Justin Bieber X Vespa स्कूटर, जानें खास फीचर्स

स्कूटर की कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल एलईडी लाइटिंग मिलती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2022 18:21 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर को खासतौर पर बीबर ने ही डिजाइन किया है।
  • व्हीकल के साथ कंपनी स्कूटर बैग, दस्ताने का जोड़ा और हेलमेट भी दे रही है।
  • Justin Bieber X Vespa तीन इंजन कैपिसिटी वेरिएंट में आता है।

स्कूटर में एक मॉडर्न कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक मल्टीफंक्शनल स्क्रीन है।

Photo Credit: YouTube Screenshot/Vespa

Piaggio ने अपना लेटेस्ट, लिमिटिड एडिशन Justin Bieber X Vespa स्कूटर पेश किया है। इटालियन स्कूटर निर्माता का यह मॉडल कंपनी का जस्टिन बीबर के साथ पार्टनरशिप का परिणाम है। स्कूटर के बारे में कहा गया है कि यह व्यक्तिगत रूप से बीबर की सोच और डिजाइन से निकला है। इसके माध्यम से कंपनी के लिए बीबर ने अपना प्यार जताया है। वेस्पा ने लॉन्च को ट्विटर पर भी शेयर किया। 

ब्रांड के कुछ मॉडल Giorgio Armani, Christian Dior और Sean Witherspoon से भी जुड़े हैं। अब इस लिस्ट में जस्टिन बीबर का नाम सबसे नया है। मेन्युफैक्चरर ने कहा है कि Justin Bieber X Vespa क्रिएटीविटी को दर्शाता है। यह अपने आप में एक यूनीक मॉडल है जो प्रेरणा का चिह्न है। वेस्पा के लिए बीबर ने अपना लगाव अपने कमेंट्स में भी जाहिर किया है। कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर प्रकाशित कमेंट्स में बीबर ने कहा है, "मैंने पहली बार वेस्पा को यूरोप में कहीं चलाया था, शायद लंदन या पेरिस में कहीं। मुझे यह कहीं भी दिखता है तो याद आ जाता है और लगता है कि जैसे मैं इसको चलाना चाहता हूं। और मुझे इसमें बहुत मजा आया, हवा मेरे बालों में से तेजी से छूकर निकल रही थी और मैं जैसे एक अलग आजादी महसूस कर रहा था।"

स्कूटर की कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल एलईडी लाइटिंग मिलती है। स्कूटर में एक मॉडर्न कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक मल्टीफंक्शनल स्क्रीन है। व्हीकल में स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है। इसके माध्यम से स्क्रीन पर कई तरह की नोटिफिकेशन या जानकारी देखी जा सकती है। 

व्हीकल के साथ कंपनी स्कूटर बैग, दस्ताने का जोड़ा और हेलमेट जैसी एक्सेसरी भी दे रही है। Justin Bieber X Vespa तीन इंजन वेरिएंट में आता है जिसमें 50cc, 125cc, और 150cc क्षमता शामिल है। इस स्कूटर में एक्सक्लूसिव व्हाइट पेंट थीम दी गई है। इसके व्हील्स 12 इंच के हैं। व्हीकल के व्हील्स पर भी व्हाइट पेंट थीम देखने को मिलती है जो इसे एक शानदार और आकर्षक लुक देता है। स्कूटर की पूरी बॉडी पर फायर स्टीकर्स दिए गए हैं। Justin Bieber X Vespa के लिए प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होने वाली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.