Piaggio ने लॉन्च किया 150cc तक पावर वाला Justin Bieber X Vespa स्कूटर, जानें खास फीचर्स

स्कूटर की कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल एलईडी लाइटिंग मिलती है।

Piaggio ने लॉन्च किया 150cc तक पावर वाला Justin Bieber X Vespa स्कूटर, जानें खास फीचर्स

Photo Credit: YouTube Screenshot/Vespa

स्कूटर में एक मॉडर्न कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक मल्टीफंक्शनल स्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • स्कूटर को खासतौर पर बीबर ने ही डिजाइन किया है।
  • व्हीकल के साथ कंपनी स्कूटर बैग, दस्ताने का जोड़ा और हेलमेट भी दे रही है।
  • Justin Bieber X Vespa तीन इंजन कैपिसिटी वेरिएंट में आता है।
विज्ञापन
Piaggio ने अपना लेटेस्ट, लिमिटिड एडिशन Justin Bieber X Vespa स्कूटर पेश किया है। इटालियन स्कूटर निर्माता का यह मॉडल कंपनी का जस्टिन बीबर के साथ पार्टनरशिप का परिणाम है। स्कूटर के बारे में कहा गया है कि यह व्यक्तिगत रूप से बीबर की सोच और डिजाइन से निकला है। इसके माध्यम से कंपनी के लिए बीबर ने अपना प्यार जताया है। वेस्पा ने लॉन्च को ट्विटर पर भी शेयर किया। 

ब्रांड के कुछ मॉडल Giorgio Armani, Christian Dior और Sean Witherspoon से भी जुड़े हैं। अब इस लिस्ट में जस्टिन बीबर का नाम सबसे नया है। मेन्युफैक्चरर ने कहा है कि Justin Bieber X Vespa क्रिएटीविटी को दर्शाता है। यह अपने आप में एक यूनीक मॉडल है जो प्रेरणा का चिह्न है। वेस्पा के लिए बीबर ने अपना लगाव अपने कमेंट्स में भी जाहिर किया है। कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर प्रकाशित कमेंट्स में बीबर ने कहा है, "मैंने पहली बार वेस्पा को यूरोप में कहीं चलाया था, शायद लंदन या पेरिस में कहीं। मुझे यह कहीं भी दिखता है तो याद आ जाता है और लगता है कि जैसे मैं इसको चलाना चाहता हूं। और मुझे इसमें बहुत मजा आया, हवा मेरे बालों में से तेजी से छूकर निकल रही थी और मैं जैसे एक अलग आजादी महसूस कर रहा था।"

स्कूटर की कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल एलईडी लाइटिंग मिलती है। स्कूटर में एक मॉडर्न कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक मल्टीफंक्शनल स्क्रीन है। व्हीकल में स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है। इसके माध्यम से स्क्रीन पर कई तरह की नोटिफिकेशन या जानकारी देखी जा सकती है। 

व्हीकल के साथ कंपनी स्कूटर बैग, दस्ताने का जोड़ा और हेलमेट जैसी एक्सेसरी भी दे रही है। Justin Bieber X Vespa तीन इंजन वेरिएंट में आता है जिसमें 50cc, 125cc, और 150cc क्षमता शामिल है। इस स्कूटर में एक्सक्लूसिव व्हाइट पेंट थीम दी गई है। इसके व्हील्स 12 इंच के हैं। व्हीकल के व्हील्स पर भी व्हाइट पेंट थीम देखने को मिलती है जो इसे एक शानदार और आकर्षक लुक देता है। स्कूटर की पूरी बॉडी पर फायर स्टीकर्स दिए गए हैं। Justin Bieber X Vespa के लिए प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होने वाली है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »