Philips ने भारत में लॉन्च किए AI पावर्ड स्मार्ट शेवर्स, जानें कीमत

i9000 सीरीज में Triple Action Lift & Cut सिस्टम दिया गया है जो बालों को स्किन लेवल से उठाकर साफ करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 21:21 IST
ख़ास बातें
  • Philips Series 7000 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है
  • Philips i9000 की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है
  • Philips i9000 Prestige Ultra का प्राइस 34,999 है

Photo Credit: Philips

Philips ने भारत में अपनी प्रीमियम शेवर सीरीज में Series 7000, i9000 और i9000 Prestige Ultra मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक शेवर्स सिर्फ ट्रिमिंग या क्लीन शेविंग टूल नहीं, बल्कि एक तरह का स्मार्ट ग्रूमिंग सिस्टम हैं जो AI बेस्ड SkinIQ टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और यूजर की स्किन टाइप, बियर्ड डेंसिटी और शेविंग टेक्निक को पहचान कर उसी हिसाब से काम करते हैं।

एक लॉन्च इवेंट में Philips ने इस सीरीज को टेक एक्सपर्ट राजीव मखनी के साथ मिलकर पेश किया, जहां ये दिखाया गया कि कैसे ये डिवाइसेज यूजर को हर बार एक क्लोज, स्मूद और स्किन-फ्रेंडली शेव देने के लिए खुद को अडजस्ट करते हैं। इनमें से i9000 और i9000 Prestige Ultra मॉडल्स को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो हर दिन शेविंग करते हैं या जिनकी दाढ़ी 3-7 दिन पुरानी होती है।
Advertisement

i9000 सीरीज में Triple Action Lift & Cut सिस्टम दिया गया है जो बालों को स्किन लेवल से उठाकर साफ करता है। वहीं Prestige Ultra वर्जन में यूजर को 5 कस्टम शेविंग मोड्स मिलते हैं और एक कनेक्टेड ऐप भी है जो शेविंग के दौरान रियल टाइम फीडबैक देता है। दोनों शेवर्स में 360° Flexing Head, Hydro SkinGlide Coating और Power Adapt Sensor जैसे हाई-एंड फीचर्स शामिल हैं।

Philips Series 7000 की बात करें तो इसमें भी काफी दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसका फोकस शेविंग टेक्निक को सुधारने और स्किन प्रोटेक्शन पर है। 90,000 कटिंग एक्शन/मिनट वाले ब्लेड्स, Motion Control Sensor और Nano SkinGlide कोटिंग इसे काफी एफिशिएंट बनाते हैं।
Advertisement

तीनों मॉडल्स की बिक्री Amazon, Philips की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स जैसे Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर शुरू हो गई है। Philips Series 7000 की भारत में कीमत 14,999 रुपये, Philips i9000 की कीमत 19,999 रुपये और Philips i9000 Prestige Ultra की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Philips, Philips Shaver
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.