अब Paytm से करें ट्रैफिक चालान का ऑनलाइन भुगतान

पेमेंट वॉलेट पेटीएम से अब आप ट्रैफिक जुर्माने का भी भुगतान कर सकेंगे। Paytm ने अपने प्लेटफॉर्म से भुगतान की नई सेवा की शुरुआत बुधवार को की।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जून 2017 19:56 IST
ख़ास बातें
  • पेमेंट वॉलेट पेटीएम से अब आप ट्रैफिक जुर्माने का भी भुगतान कर सकेंगे
  • यह सेवा फिलहाल मुंबई, पुणे और विजयवाड़ा में उपलब्ध है
  • आने वाले दिनों में और शहर के लोगों के पास यह सुविधा होगी
पेमेंट वॉलेट पेटीएम से अब आप ट्रैफिक जुर्माने का भी भुगतान कर सकेंगे। Paytm ने अपने प्लेटफॉर्म से भुगतान की नई सेवा की शुरुआत बुधवार को की। जानकारी दी गई है कि पेटीएम से अब ट्रैफिक चालान ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प होगा। यह सेवा फिलहाल मुंबई, पुणे और विजयवाड़ा में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में और शहर के लोगों के पास यह सुविधा होगी।

फिलहाल, यह फ़ीचर ऐप पर लाइव नहीं है। हालांकि, वेबसाइट पर यह सुविधा आ गई है। अब आप ‘Traffic Challan’ का विकल्प इस्तेमाल करके ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगे जुर्माने का भुगतान कर सकते हैं। चाहे आप ने रेड लाइट जंप किया हो, सीमा से तेज़ गति से गाड़ी चला रहे हों, बिना हेलमेट से सफर कर रहे हैं, ट्रैफिक चिन्हों की अनदेखी की हो, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहे हों, या फिर कुछ और। हर परिस्थिति में लगे जुर्माने का भुगतान पेटीएम से संभव होगा।
Advertisement

आपकी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर पर चालान बनाए जाने के बाद आप Paytm पर लॉग इन करें। इसके बाद शहर चुनें, फिर चालान/ गाड़ी नंबर टाइप करें और पेमेंट विकल्प का चुनाव करके भुगतान कर दें। हालांकि, ऑनलाइन भुगतान करने से पहले रजिस्ट्रेशन नंबर को दोबारा जांच लें। इसके बाद एक डिजिटल इनवॉयस आएगा। दूसरी तरफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा आपसे सीज़ किए गए डॉक्यूमेंट को पोस्टल सर्विस द्वारा भेज दिया जाएगा।

पेटीएम की नई सेवा को हम सरकार की नकदरहित अर्थव्यवस्था से जोड़कर देख सकते हैं। इसके अलावा आपको चालान के भुगतान के लिए पुलिस विभाग जाने से छुटकारा मिलेगा। और आपके कागज़ात भी सीधे घर पर आ जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Traffic Challan, Paytm account, Apps, Paytm Bill Payment
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.