Panchayat Season 4 हो रहा है 2 जुलाई को रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे नए एपिसोड्स

इस बार कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां Season 3 खत्म हुआ था, Phulera गांव में पंचायत चुनाव का माहौल गर्म है और प्रधान जी का मुकाबला भूषण जी से होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2025 17:35 IST
ख़ास बातें
  • इस बार कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां Season 3 खत्म हुआ था
  • Panchayat Season 4 को 2 जुलाई 2025 को स्ट्रीम किया जाएगा
  • इस सीजन में भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव आदि शामिल हैं

Photo Credit: Amazon Prime Video

Phulera गांव की चाय, राजनीति और सचिव जी की शांत बकैती एक बार फिर लौटने वाली है। Panchayat का Season 4 ऑफिशियली अनाउंस हो चुका है और Amazon Prime Video पर इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कंपनी के मुताबिक, Panchayat Season 4 को 2 जुलाई 2025 को स्ट्रीम किया जाएगा। Prime Video ने ये अपडेट शो की 5th एनिवर्सरी पर शेयर किया, यानी April 2020 में जो कहानी शुरू हुई थी, वो अब अपने चौथे चैप्टर में पहुंच चुकी है।

इस बार कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां Season 3 खत्म हुआ था, Phulera गांव में पंचायत चुनाव का माहौल गर्म है और प्रधान जी का मुकाबला भूषण जी से होगा। ऐसे में पॉलिटिकल चालबाजी, गांव के डायनामिक्स और सिचुएशनल कॉमेडी का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।
Advertisement
 

Panchayat Season 4: कहां और कैसे देख सकते हैं?

जैसे पिछले सीजन आए थे, Panchayat Season 4 भी Amazon Prime Video पर ही आएगा। अगर आपके पास Prime का सब्सक्रिप्शन है, तो 2 जुलाई से आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। फिलहाल एपिसोड की काउंट या रिलीज टाइप (बिंज या वीकली) की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Panchayat Season 4: क्या नया देखने को मिलेगा?

Prime Video के टीजर के हिसाब से इस बार गांव की राजनीति और भी ज्यादा इंटेंस होगी। वहीं अभिषेक त्रिपाठी, यानी सचिव जी की जिंदगी में भी कुछ पर्सनल फैसलों का असर दिखाई देगा। प्रधान जी बनाम भूषण जी पॉलिटिकल डिबेट, विकास का कन्फ्यूजन और मंजू देवी का रोल, इन सब पर फोकस रहेगा।
 

Panchayat Season 4: कास्ट

इस सीजन में अभिषेक शर्मा के रूप में जितेंद्र कुमार हैं, उसके बाद प्रतिभाशाली नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सांविका, अशोक पाठक, क्रांति देवी शर्मा और भी कई दिग्गज कलाकार हैं। सीजन चार का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने किया है। राइटर्स में चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा शामिल होंगे। संगीतकार अनुराग सैकिया हैं, जबकि छायाकार अमिताभ सिंह हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.