PAN-Aadhaar Link: 30 जून है पैन और आधार लिंक की आखिरी तारीख, ये हैं आसान तरीके

आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए आपको इनकम टैक्स की ई-फिलिंग वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जून 2023 21:54 IST
ख़ास बातें
  • 1 जुलाई से उनका पैन निष्क्रिय हो जाएगा, जो उसे आधार से लिंक नहीं कराएंगे
  • दोनों को इनकम टैक्स की ई-फिलिंग वेबसाइट के जरिए लिंक किया जा सकता है
  • रजिस्टर्ड नंबर से SMS के जरिए भी हो सकती है लिंकिंग
सरकार ने 28 मार्च को टैक्स भरने वालों के लिए PAN और आधार (Aadhaar) को लिंक कराने की समय सीमा तीन महीने बढ़ाकर 30 जून, 2023 तक कर दी थी। अब इस समय सीमा के खत्म होने में केवल दो दिन बचे हैं। आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत, प्रत्येक व्यक्ति जिसे 1 जुलाई, 2017 को पैन आवंटित किया गया है और वह आधार नंबर प्राप्त करने के लिए पात्र है, उसे 30 जून, 2023 तक निर्धारित शुल्क के भुगतान के साथ निर्धारित प्राधिकारी को अपने आधार के बारे में सूचित करना आवश्यक है।

1 जुलाई, 2023 से, उन करदाताओं का पैन निष्क्रिय हो जाएगा, जो आवश्यकतानुसार अपने आधार को लिंक करने में विफल रहे हैं।

यदि आपने अभी तक अपना PAN अपने Aadhaar से लिंक नहीं किया है, तो आपके पास बेहद कम समय बचा है। ऐसे में हम आपको यहां वे सभी तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
 

आधार को पैन कार्ड से ऐसे करें लिंक:

1. आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए आपको इनकम टैक्स की ई-फिलिंग वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना पड़ेगा।
2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको बाईं ओर क्विक लिंक्स का विकल्प नजर आएगा।
3. अब यहां पर आपको लिंक आधार विकल्प पर क्लिक करना होगा।

4. उसके बाद आपको PAN और आधार नंबर दर्ज करना है।

5. फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
Advertisement

आधार से पैन लिंक करने का दूसरा तरीका: अगर आप आधार को पैन से लिंक करना चाहते हैं तो आप फिर अपने पंजीकृत फोन नंबर से 567678 या 56161 पर एक एसएमएस सेंड करना होगा। यह एसएमएस UIDPAN<स्पेस><12 नंबर का आधार ><स्पेस><10 डिजिट पैन संख्या> फॉर्मेट में भेजना है। टाइप करने के बाद मैसेज को 567678 या 56161 पर भेजना है। अगर आपका नाम और डेट ऑफ बर्थ दोनों ही दस्तावेजों में एक जैसे होंगे तो ये दोनों दस्तावेज लिंक हो जाएंगे। 

कैसे चेक करें आधार पैन से लिंक है या नहीं: आपका आधार पैन से लिंक है या नहीं यह चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ईफिलिंग वेबसाइट पर जाना है। फिर उसके बाद क्विक लिंक्स विकल्प में जाकर लिंककं आधार पर क्लिक करना है। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां पर हाइपरलिंक पर लिखा होगा। स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक करें। फिर आपको हाइपर लिंक पर क्लिक करने के बाद पैन और आधार नंबर दर्ज करने होंगे। व्यू लिंक आधार स्टेटस पर आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  8. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  9. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  10. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.