चाइनीज सैटेलाइट फोन से आतंकियों की मदद? पहलगाम अटैक में इस ब्रांड का नाम आया सामने

Huawei के कुछ लेटेस्ट फोन जैसे Mate 60 Pro वगैरह में डायरेक्ट सैटेलाइट से कनेक्ट होने की क्षमता होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 19:31 IST
ख़ास बातें
  • अटैक साइट पर चाइनीज कंपनी Huawei का सैटेलाइट-इनेबल्ड स्मार्टफोन मिला है
  • यह नॉर्मल फोन नहीं, सीधा सैटेलाइट से बात करने वाला फोन बताया जा रहा है
  • इस तरह के डिवाइस का यूज कानूनी रूप से केवल सुरक्षा एजेंसियों करती हैं

Representative Image

Photo Credit: Unsplash/ I'M ZION

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। सिक्योरिटी एजेंसियों को वहां कथित तौर पर चाइनीज कंपनी Huawei का एक सैटेलाइट-इनेबल्ड स्मार्टफोन मिला है। यह नॉर्मल फोन नहीं, सीधा सैटेलाइट से बात करने वाला फोन बताया जा रहा है। सैटेलाइट डिवाइस का यूज कानूनी रूप से केवल सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया जा सकता है, लेकिन पहले भी देखा गया है कि आंतकी हमलों में इनका यूज किया गया था। हालांकि, यहां पारंपरिक सैटेलाइट फोन नहीं, बल्कि एक आम स्मार्टफोन का नाम सामने आया है।

आंतरिक सूत्रों का हवाला देते हुए रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट दावा करती है कि जांच एजेंसियों को इस फोन की एक्टिविटी अटैक के वक्त पहलगाम के आसपास मिली थी। यानी जब हमला हो रहा था, उस दौरान यह फोन उस एरिया में मूव कर रहा था। इससे शक और भी गहरा हो गया कि आतंकियों के पीछे कोई हाई-टेक कम्युनिकेशन सेटअप काम कर रहा था।

Huawei के कुछ लेटेस्ट फोन जैसे Mate 60 Pro वगैरह में डायरेक्ट सैटेलाइट से कनेक्ट होने की क्षमता होती है। ये फोन चीन के Tiantong-1 सैटेलाइट सिस्टम के जरिए काम करते हैं। मतलब, बिना किसी मोबाइल नेटवर्क या Wi-Fi के भी सीधा आसमान में घूमते सैटेलाइट से कनेक्शन।

ये दिखने में भी नॉर्मल फोन जैसे लगते हैं, जिससे इसमें ना कोई बड़ा एंटीना दिखाई देता है और ना कोई एक्स्ट्रा सेटअप की जरूरत होती है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि अब सिक्योरिटी एजेंसियां ये पता लगाने में लगी हैं कि इस फोन का आतंकियों से क्या कनेक्शन था और इसका कितना इस्तेमाल हुआ। अगर इस तरह के हाई-टेक गैजेट्स आतंकवाद में घुस चुके हैं, तो वाकई में भविष्य में दुनियाभर के देशों को अपनी निगरानी और भी एडवांस बनानी होगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Huawei satellite phones, Pahalgam
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.