भारत में बिकने वाली केवल 17% कारों में ही लगे हैं 6 एयरबैग!

राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 4 एयरबैग की अनुमानित कॉस्ट 6 हजार रुपये के लगभग है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 09:24 IST
ख़ास बातें
  • कहा गया है कि 4 एयरबैग की अनुमानित कॉस्ट 6 हजार रुपये के लगभग है।
  • केंद्र सरकार का 6 एयरबैग अनिवार्य करने का फैसला ऑटोमोबाइल पर डालेगा बोझ
  • लोगों की जान बचाना पहली प्राथमिकता- मंत्रालय

मंत्रालय की ओर से से कार निर्माताओं को पैसेंजर कारों में 6 एयरबैग देने के निर्देश दिए गए हैँ।

कारों में सेफ्टी के लिहाज से एयरबैग्स का होना बहुत जरूरी है। सरकार ने कार निर्माता कंपनियों को कार में 6 एयरबैग लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन भारत में हर महीने बिकने वाली 17% कारों में ही 6 एयरबैग लगे हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में सड़क एवं परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने यह बात कही है। इसमें कहा गया है कि भारत में बिकने वाली 3 लाख 27 हजार 730 पैसेंजर कारों में से केवल 55,264 यूनिट्स में 6 एयरबैग्स लगे हैं। यह कुल बेची गई कारों का मात्र 17% है। 

सड़क एवं परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर नितिन गडकरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भारत में केवल 17% कारों में ही 6 एयरबैग लगे हैं। मंत्रालय की ओर से सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों का हवाला दिया गया है। जिसके मुताबिक 3 लाख 27 हजार 730 पैसेंजर कारों में से केवल 55,264 यूनिट्स में 6 एयरबैग्स लगे हैं। साथ में कहा गया है कि देश की एयरबैग उत्पादन की क्षमता 2.27 करोड़ है जिसके अगले साल बढ़कर 3.72 करोड़ होने का अनुमान है। 
Advertisement

मंत्रालय की ओर से से कार निर्माताओं को पैसेंजर कारों में 6 एयरबैग देने के निर्देश दिए गए हैँ। इसमें कहा गया है कि M1 कैटिगरी, यानि पैसेंजर कारों में 1 अक्टूबर 2023 से 6 एयरबैग देना अनिवार्य हो जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मोटर व्हीकल में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले है। इसमें लागत और वेरिएंट की परवाह नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि कुछ कंपनियां इसका विरोध कर रही हैं लेकिन लोगों की जान बचाना पहली प्राथमिकता है और इसके लिए स्टेकहोल्डर्स के सहयोग की जरूरत है। 

राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 4 एयरबैग की अनुमानित कॉस्ट 6 हजार रुपये के लगभग है। मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया है कि प्रोडक्शन से जुड़े इन्सेंटिव की स्कीम भी ऑटोमोबाइल्स के लिए दी गई है जिसमें एयरबैग एप्लीकेशन जैसे इन्फ्लेटर, एयरबैग इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट और एयरबैग्स के सेंसर आदि के लिए इंसेंटिव दिया जाता है। केंद्र सरकार का 6 एयरबैग अनिवार्य करने का फैसला ऑटोमोबाइल पर अतिरिक्त बोझ डालेगा, खासकर इकोनॉमिक मॉडल्स में, क्योंकि कंपनियां अभी तक कोविड और चिप शॉर्टेज संकट से पूरी तरह बाहर नहीं आ पाई हैं। इसी के चलते भारत में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने व्हीकल्स की कीमत में अगले साल से बढ़ोत्तरी करने जा रही हैं जिनमें Tata Motors, Maruti Suzuki, Mercedes-Benz India जैसी कंपनियां पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.