OnePlus ला रहा अनोखा डिवाइस, गेमिंग और हैवी टास्क में भी नहीं होगी हीटिंग, जानें कैसे करेगा काम

OnePlus चीनी बाजार में 24 अप्रैल को अपने कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13T के साथ OnePlus 27W Freezing Point Cooler भी लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 12:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 27W Freezing Point Cooler में सर्कुलर डिजाइन दिया गया है।
  • OnePlus 27W Freezing Point Cooler में मैगसेफ सपोर्ट है।
  • OnePlus 27W Freezing Point Cooler चीन में लॉन्च किया जा रहा है।

OnePlus 27W Freezing Point Cooler में मैगसेफ सपोर्ट है।

Photo Credit: OnePlus/Weibo

OnePlus चीनी बाजार में 24 अप्रैल को अपने कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13T के साथ OnePlus 27W Freezing Point Cooler भी लॉन्च करने जा रहा है। यह बेहतरीन एक्सेसरी यूजर्स के फोन को इंटेंस गेमिंग या हैवी टास्क के दौरान कूल रखने के लिए डिजाइन की गई है। यह 2021 के 18W वर्जन और 2023 के 27W मॉडल के मुकाबले में बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि इनमें से कोई भी मैगसेफ कंपेटिबल नहीं था। नए स्लीक लुक और मैगसेफ सपोर्ट के साथ यह गेमर्स और पावर यूजर्स को काफी पसंद आएगा। आइए वनप्लस 27वॉट फ्रीजिंग प्वाइंट कूलर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 27W Freezing Point Cooler Features


OnePlus 27W फ्रीजिंग प्वाइंट कूलर OnePlus 13T के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। 20,000mAh पावर बैंक के साथ यह कूलर थर्मोइलेक्ट्रिक (TEC) कूलिंग और फैन के कॉम्बो के साथ फोन को ज्यादा गरम होने से रोकता है। इसमें सर्कुलर डिजाइन के साथ ग्रे फिनिश, ब्लैक फैन और बोल्ड रेड वनप्लस लोगो मिलता है। यह यूएसबी-सी पोर्ट के जरिए कनेक्ट होता है और इसे काम करने के लिए कम से कम 27W पावर एडेप्टर की जरूरत होती है। यह अपने पिछले मॉडल की तरह तीन-स्पीड स्विच से लैस है या नहीं अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सबसे खास बात है मैगसेफ कम्पैटिबिलिटी है, जिसे OnePlus 13T, 13, 13R या 12 जैसे फोन के साथ-साथ मैग्नेटिक केस वाले दूसरे OnePlus और Oppo डिवाइस पर भी उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, पहले इसे चीन में लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन बाद में यह ग्लोबल स्तर पर भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि यह प्रोडक्ट आपके फोन की पिछली प्लेट से हीट को आस-पास के वातावरण में फैलाने के लिए पावर का उपयोग करता है। हालांकि, फोन बनाने वाली कंपनियों ने हीट को आउटर सरफेस पर ट्रांसफर करने के लिए बड़े हीटसिंक को इंटीग्रेट किया है, लेकिन एक बार जब आप इस तरह के एक्टिव कूलर का उपयोग कर लेते हैं, तो इससे काफी फायदा होता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  4. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  5. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  6. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  7. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  8. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  9. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  10. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.