सिंगल चार्ज में 181km चलने वाले Ola S1 Pro की डिलीवरी, सिर्फ 24 घंटे में लोगों को मिले इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola शहरों में स्टोर बनाने के लिए इंतजार करने की बजाय डोर टू डोर डिलीवरी का ऑप्शन चुन रहा है। जिन ग्राहकों को टेस्ट ड्राइव चाहिए वह अपने लिए किसी खास शहर में टेस्टिंग सेंटर में से किसी एक पर समय स्लॉट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2022 09:01 IST
ख़ास बातें
  • एक आसान प्रोसेस के लिए ग्राहकों को पहले 499 रुपये में बुकिंग करनी होती है
  • Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी है।
  • Ola S1 Pro एक बार चार्ज होकर 181 किमी तक चल सकता है।

Ola S1 Pro इलेक्ट्रूक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 है।

Photo Credit: Ola

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री तेजी के साथ ग्रो कर रही है और नए-ए स्कूटर सामने आ रहे हैं। हाल ही में Ola S1 Pro की डिलीवरी जल्दी की शुरू होने की खबर आई है। हाल ही में किए गए कुछ ट्वीट से पता चलता है कि ग्राहकों को एक हफ्ते के अंदर Ola S1 Pro की डिलीवरी मिल सकती है, जबकि ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने पहले ही ऐलान किया है कि 1 जून, 2022 से कई ग्राहकों को अपना MoveOS 2 Beta मिल जाएगा। कंपनी की तीसरी खरीद विंडो के शुरुआत के बाद के प्लान के मुताबिक यह पता चला है।

आपको बता दें कि कुछ स्कूटर्स की डिलीवरी पेमेंट के 5 दिन बाद ही कर दी गई और कुछ 24 घंटे से भी कम समय में हुई। लॉन्च के बाद से ओला ने कंपनी द्वारा तय की गई बुकिंग विंडो के जरिए Ola S1 Pro के लिए बुकिंग को तय किया है। सबसे पहले 21 मई, 2022 के लिए ऐलान किया गया था और कंपनी ने मार्च 2022 में भी कुछ ऐसा ही किया था।
Advertisement
 

Ola S1 Pro की बुकिंग और डिलीवरी


एक आसान प्रोसेस के लिए ग्राहकों को पहले 499 रुपये में बुकिंग करनी होती है। फिर खरीद को कंफर्म करने के लिए सेल्स विंडो ओपन होने पर 20 हजार रुपये की पेमेंट करनी होती है। जिन ग्राहकों ने समय पर रिजर्वेशन किआ होता है उन्हें ईमेल में पूरी जानकारी दी गई है।

Ola Electric के लिए डिलीवरी प्रोसेस बिलकुल नया है और यह सही तरीके से काम करने वाला हो सकता है। Ola शहरों में स्टोर बनाने के लिए इंतजार करने की बजाय डोर टू डोर डिलीवरी का ऑप्शन चुन रहा है। जिन ग्राहकों को टेस्ट ड्राइव चाहिए वह अपने लिए किसी खास शहर में टेस्टिंग सेंटर में से किसी एक पर समय स्लॉट बुक कर सकते हैं। अब 14 दिनों में ईमेल द्वारा डिलीवरी कमिटमेंट के साथ यह बहुत कुछ लेकर आता है। जैसा कि साफ है कि ग्राहकों को 2 हफ्ते तक इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है। इंस्टेंट बुकिंग और मौजूदा डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ओला को फास्ट डिलीवरी में मदद करता है।
Advertisement
 

Ola की सेल्स में ग्रोथ


इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ने खुद के लिए टारगेट गोल्स तय किए हुए हैं। सेल्स चार्ट में टॉप पर रहने के लिए इसकी रिसर्च जरूरी है। फिलहाल यह कोई कठिन कार्य नहीं मालूम पड़ता है। काफी आसानी से इलेक्ट्रिक स्कूटर की ग्रोथ बढ़ रही है और हालांकि कुल सेगमेंट वॉल्युम अभी कम है। Ola Electric ने बीते माह Hero Electric और Okinawa से बेहतर बिक्री करते हुए सेल्स चार्ट में तेजी से टॉप का स्थान हासिल किया था। हालांकि कुछ आग की घटनाओं के चलते तीनों कंपनियों समेत अन्य भी वर्तमान में जांच के दायरे में हैं। ग्लोबल चिप्स की कमी के चलते Hero Electric ने अप्रैल 2022 के लिए जीरो डिस्पेच का ऐलान किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.