Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ हादसा! यूजर ने बताई खामी तो कंपनी ने कहा 'राइडर की गलती'

पिछले महीने, पुणे में Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई थी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2022 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Twitter पर भी इस घटना के बारे में पोस्ट किया गया।
  • यूजर ने बताई स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम में खामी।
  • कंपनी ने जांच के बाद किसी भी खामी से किया इनकार।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी घटनाएं पिछले कुछ दिनों में तेजी से सामने आ रही हैं।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (OLA Electric Scooter) एक बार फिर से चर्चा में है। अभी कुछ समय पहले ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबर आई थी। घटना को बीते थोड़ा वक्त ही गुजरा था कि अब असम से ओला इलेक्ट्रिक के लिए एक और नकारात्मक अपडेट मिला है। असम के गुवाहाटी में एक शख्स का उसके ओला टूव्हीलर में तकनीकी खराबी के कारण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोटें आई हैं। एक्सीडेंट एक लड़के का हुआ बताया जा रहा है, जिसके पिता ने ट्विटर पर भी इसके बारे में लिखा है। घटना का जिक्र करते हुए लड़के के पिता ने कहा है कि ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro) का रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाया और यह एक्सीडेंट की वजह बना। 

Twitter पर भी इस घटना के बारे में यूजर के परिवार की ओर से पोस्ट किया गया है। हादसे के शिकार युवक के पिता बलवंत सिंह ने एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसमें बताया गया है कि यह हादसा 26 मार्च 2022 को हुआ था। शख्स ने लिखा है कि उसका बेटा स्कूटर से कहीं जा रहा था और बीच रास्ते में स्कूटर के रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम ने सही तरीके से काम नहीं किया जिसके कारण स्पीड ब्रेकर पर स्कूटर की गति कम होने की बजाए और ज्यादा तेज हो गई और लड़का हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। 

मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया। इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक ने हादसे से प्रभावित परिवार से संपर्क किया और घायल लड़के के जल्दी से स्वस्थ होने की सांत्वना दी। इसके बाद कंपनी स्कूटर की जांच की और उसे रिपेयर भी किया। उसके बाद स्कूटर को यूजर के पास वापस भेज दिया गया। हालांकि, ओला ने बाद में कहा कि स्कूटर में जांच में किसी तरह की कोई कमी नहीं मिली। कंपनी ने यूजर को सुरक्षित तरीके से ड्राइव करने की हिदायत दी। 

ओला इलेक्ट्रिक के लिए पिछले कुछ समय से इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले महीने, पुणे में Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई थी। घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे सड़क पर खड़े ओला इलेक्ट्रिक स्टूकर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा स्कूटर धू-धू कर जलने लगा। इस तरह की घटनाओं से जाहिर तौर पर ओला इलेक्ट्रिक की छवि को नुकसान पहुंचा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.