सिंगल चार्ज में 80KM चलने वाले 2 Made in India Okaya इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कीमत 70 हज़ार से शुरू

Okaya Freedum इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है। सीरीज़ के दोनों नए इलेक्ट्रिक VRLA Lead Acid बैटरी और लिथियम आयन फॉसफेट बैटरी वाले 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 सितंबर 2021 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Okaya EV ने भारत में लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • Freedum LA2 और Freedum LI2 की कीमत 69,999 रुपये से शुरू
  • सिंगल चार्ज में देंगे अधिकमत 80 किलोमीटर की रेंज

Okaya EV के Freedum इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है

Okaya Group के इलेक्ट्रिक व्हीलक डिविजन Okaya EV ने भारत में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर - Okaya Freedum LA2 और Freedum LI2 लॉन्च किए हैं। भारत में लॉन्च दोनों नए इलेक्ट्रिक स्कूटर (New Electric Scooters in India) आकर्षक डिज़ाइन और दमदार पावर व रेंज से लैस आते हैं। ये दोनों कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं है। Okaya EV के पोर्टफोलियो में पहले से कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिन्हें इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। नए Freedum इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) अधिकमत 80 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम हैं और इनमें डिजिटल डिस्प्ले, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और रिमोट लॉक/अनलॉक जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
 

Freedum LA2, Freedum LI2 price in India

Okaya Freedum इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है। ओकाया फ्रीडम सीरीज़ के इन स्कूटर को वाइट, ब्लैक,रेड ब्लू, डीप येलो, ग्रे, ग्रीन समेत कुल 12 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। सीरीज़ के दोनों नए इलेक्ट्रिक VRLA Lead Acid बैटरी और लिथियम आयन फॉसफेट बैटरी वाले 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। हालांकि सभी की कीमतों का खुलासा होना बाकी है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर पूरी तरह से मेड इन इंडिया (Made in India) स्कूटर्स हैं।
 

Freedum LA2, Freedum LI2 specifications, features

ओकाया फ्रीडम एलए2 और एलआई2 दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। हालांकि बैटरी क्षमता के मामले में इनमें मामूली अंतर है। जहां एक ओर LI2 में 48V 30Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। वहीं, दूसरी ओर LA2 में 48V 28Ah VLRA (C20) बैटरी पैक शामिल है। कंपनी का दावा है कि Ll2 सिंगल चार्ज में 70-80 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं, LA2 की रेंज 50-60 किलोमीटर होगी। 

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को घर पर चार्ज किया जा सकता है। आम चार्जर से LI2 के बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 4-5 घंटे और LA2 के बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 8-10 घंटे का समय लगेगा। टॉप स्पीड के मामले में दोनों स्कूटर एक समान हैं। दोनों की टॉप स्पीड 25 Kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) है। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और रिमोट लॉक/अनलॉक जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  3. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  4. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  6. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  8. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
  9. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले
  10. साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.