Odisha Cash Haul: Rs 353.5 करोड़ बरामद! इनकम टैक्स विभाग अब ले रहा इस टेक्नोलॉजी का सहारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन कहा कि जनता का जो पैसा लूटा गया है, उसे वापस किया जाएगा।

Odisha Cash Haul: Rs 353.5 करोड़ बरामद! इनकम टैक्स विभाग अब ले रहा इस टेक्नोलॉजी का सहारा

धीरज कुमार साहू से संबंधित नकदी बरामदगी में मिले कैश की राशि 353.5 करोड़ तक पहुंच गई है।

ख़ास बातें
  • मिले कैश की राशि 353.5 करोड़ तक पहुंच गई है।
  • अब आयकर विभाग हाई टेक्नोलॉजी गैजेट्स का इस्तेमाल इसमें कर रहा है।
  • आईटी टीम अब जियो सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
Odisha Cash Haul: ओडिशा में कांग्रेस सांसद धीरज कुमार साहू से संबंधित नकदी बरामदगी में मिले कैश की राशि 353.5 करोड़ तक पहुंच गई है। सांसद की ओडिशा में एक डिस्टलरी कंपनी है जिस पर आयकर विभाग ने छापेमारी की, साथ ही सांसद साहू के घर पर भी छापेमारी हुई जिसमें इतना कैश बरामद हुआ है। यह छापेमारी में मिला अब तक का सबसे ज्यादा कैश बताया जा रहा है। पांच दिनों की गिनती के बाद आयकर विभाग ने 353.5 करोड़ की नकदी की पुष्टि की है। 

भारत में किसी जांच एजेंसी द्वारा जब्त किए गए इतने बड़े कैश का ये पहला मामला है। जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां पर खास बात जो ध्यान देने लायक है, वो ये कि अब आयकर विभाग हाई टेक्नोलॉजी गैजेट्स का इस्तेमाल इसमें कर रहा है जिससे कि वह जमीन के भीतर गड़े गोल्ड आदि का पता लगा सके। NDTV के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि आईटी टीम अब जियो सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। यह जमीन के भीतरी छिपी कीमती धातुओं जैसे सोने और जूलरी आदि को बहुत आसानी से ढूंढ सकता है। विभाग धीरज कुमार साहू के रांची वाले बंगले, और झारखंड में लोहारडागा वाले घर में इनका इस्तेमाल कर रहा है। 

6 दिसंबर को यह छापेमारी शुरू हुई थी। आयकर विभाग को शक है कि जो कैश बरामद हुआ है वो बौध डिस्टिलरीज और इससे जुड़ी संस्थाओं द्वारा की जा रही अवैध कमाई को उजागर करता है। देश की राजनैतिक पार्टियों में इस घटना को लेकर आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और और अन्य विरोधी दलों पर घटना को मुद्दा बनाते हुए कड़ा निशाना साधा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मौजूदा सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के जो आरोप लग रहे थे, दरअसल वे विरोधी दलों द्वारा अपने भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ होने के डर के चलते लगाए जा रहे थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन कहा कि जनता का जो पैसा लूटा गया है, उसे वापस किया जाएगा। क्रांग्रेस की ओर से धीरज कुमार साहू के बचाव को लेकर कोई बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है। पार्टी का कहना है कि उसका धीरज कुमार साहू के इस बिजनेस से कोई लेना देना नहीं है। सांसद को खुद ही ये बताना होगा कि कैश कहां से आया है। बहरहाल, आयकर विभाग इस छापेमारी में तलहटी तक पहुंचने के लिए टेक्नोलॉजी का पूरा जोर लगा रहा है ताकि छिपे हुए सोने आदि का भी पता लगाया जा सके। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »