Maruti Suzuki Dzire को इलेक्ट्रिक कार में बदल देगी ये किट, मिलेगी 250 किलोमीटर की रेंज

Northway Motorsport द्वारा Maruti Suzuki Dzire के लिए लॉन्च की गई Bhartiya Electric Vehicles EV Kit की कीमत 5 लाख से 6 लाख रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2021 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Northway Motorsport ने लॉन्च की Maruti Suzuki Dzire के लिए खास किट
  • इन किट के जरिए आपकी कार बदल जाएगी इलेक्ट्रिक कार में
  • सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में मदद कर सकती है ये किट

Northway Motorsport की EV किट 2017 और उसके बाद की Maruti Suzuki Dzire को सपोर्ट करेगी

पुणे आधारित Northway Motorsport ने हाल ही में Maruti Suzuki Dzire कार को इलेक्ट्रिक कार में बदलने वाली किट का प्रोटोटाइप पेश किया था। अब, कंपनी ने इस किट को आधिकारिक तौर पर सभी के लिए लॉन्च कर दिया है। हालांकि, यह किट फिलहाल प्री-बुकिंग पर उपलब्ध है। इस किट के जरिए आपकी मारुति सुज़ुकी डिज़ायर कार इलेक्ट्रिक कार में बदल सकती है और अच्छी बात यह है कि इसके लिए कार में कोई भारी बदलाव भी नहीं करने होंगे। कंपनी का कहना है कि यह Plug & Play आधारित किट है। इसके लिए केवल मौजूदा फ्यूल इंजन को निकालना होता है और उसके बदले मोटर और अन्य कंपोनेंट लगाने होते हैं। इसकी कीमत का खुलासा कर दिया गया है, लेकिन अभी भी इसके सटीक स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Northway Motorsport द्वारा Maruti Suzuki Dzire के लिए लॉन्च की गई Bhartiya Electric Vehicles EV Kit की कीमत 5 लाख से 6 लाख रुपये तय की गई है। इसमें दो तरह की किट आती है - कमर्शियल उद्देश्य के लिए Travel EZ किट और प्राइवेट उद्देश्य के लिए Drive EZ किट। फिलहाल केवल Drive EZ किट को प्री-बुकिंग के लिए पेश किया गया है। Travel EZ किट को जल्द पेश किया जाएगा। 

जहां एक ओर Drive EZ को शहरों में चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Travel EZ किट का काम कमर्शियल यूज़ या उन लोगों द्वारा किया जा सकता है, जिनका डेली रन बहुत ज्यादा है। दोनों किट में सिंगल चार्ज में क्रमश: 120 किलोमीटर और 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है। जहां एक ओर Drive EZ किट को फुल चार्ज होने में 5-6 घंटे का समय लगता है, वहीं, Travel EZ को फुल चार्ज होने में 8-10 घंटों का समय लगने की बात कही गई है। टॉप स्पीड के मामले में भी दोनों किट अलग है। कमर्शियल किट की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि प्राइवेट किट की टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

ये किट 2017 और उसके बाद की Swift Dzire के लिए डिज़ाइन की गई है। इसका मतलब यह है कि ये दोनों किट 2017 से पुराने मॉडल को सपोर्ट नहीं करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car, Northway Motorsport, Maruti Suzuki Dzire EV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.