Nokia ने लॉन्च किए Beacon 4, Beacon 9 वाई-फाई 7 राउटर्स, 9.4Gbps तक मिलेगी स्पीड

Nokia ने अपने वाई-फाई 7 प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार करते हुए नए कंज्यूमर राउटर Beacon 4 और Beacon 9 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2025 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Nokia Beacon 4 लाइनअप में सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट ऑप्शन है।
  • Nokia Beacon 9 एक ट्राई-बैंड आर्किटेक्चर प्रदान करता है।
  • Beacon 4 और Beacon 9 दोनों में ही एक न्यूनतम नॉर्डिक डिजाइन है।

Nokia Beacon 4 वाई-फाई 7 का सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने अपने वाई-फाई 7 प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार करते हुए नए कंज्यूमर राउटर Beacon 4 और Beacon 9 को लॉन्च कर दिया है। दोनों मॉडल अधिक से अधिक घरों में हाई-स्पीड वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करना चाहते हैं, खासकर जब मल्टी-गीगाबिट फाइबर नेटवर्क ग्लोबल लेवल पर रोल आउट हो रहे हैं। आइए Nokia Beacon 4 और Beacon 9 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nokia Beacon 4, Beacon 9 Specifications


Nokia Beacon 4 लाइनअप में सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट ऑप्शन है। यह 2×2 MIMO का इस्तेमाल करके 2.4GHz और 5GHz फ्रीक्वेंसी पर ड्यूल बैंड वाई-फाई 7 का सपोर्ट करता है। वायरलेस स्पीड 3.6Gbps पर पीक पर है और राउटर 250 स्क्वायर मीटर तक कवरेज प्रदान करता है। यह 160MHz चैनल बैंडविड्थ का सपोर्ट करता है। इसमें एक 2.5GbE WAN पोर्ट और दो 1GbE LAN पोर्ट शामिल हैं। वहीं Nokia Beacon 9 एक ट्राई-बैंड आर्किटेक्चर प्रदान करता है जो 6GHz बैंड के लिए सपोर्ट शामिल करता है। यह अधिकतम थ्रूपुट को 9.4Gbps तक बढ़ाता है और 320MHz चैनल का सपोर्ट करता है। यह 280 स्क्वायर मीटर तक कवरेज प्रदान करता है और इसमें एक 2.5GbE WAN पोर्ट, एक 2.5GbE LAN पोर्ट और एक अतिरिक्त 1GbE LAN पोर्ट शामिल है।

Beacon 4 और Beacon 9 दोनों में ही एक न्यूनतम नॉर्डिक डिजाइन है। Nokia ने एक सामान्य एस्थेटिक का चयन किया है जो ध्यान आकर्षित किए बिना मॉडर्न जगहों में आसानी से फिट होता है। डाइमेंशन की बात करें तो Beacon 4 की लंबाई 126.5 मिमी, चौड़ाई 160 मिमी और मोटाई 43 मिमी है, जिसके साथ यह कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर प्रदान करता है, जिससे यह शेल्फ या डेस्क प्लेसमेंट के लिए बेस्ट होता है। Beacon 9 की लंबाई 173.5 मिमी, चौड़ाई 140 मिमी और मोटाई 71.5 मिमी है। यह स्लीक मैट फिनिश के साथ आस-पास के वातावरण में आसानी से फिट होता है।

दोनों राउटर Nokia के कॉर्टेका सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। कॉर्टेका टेलीकॉम ऑपरेटर को होम नेटवर्क को रिमोटली मैनेज करने, सॉफ्टवेयर अपडेट पुश करने और कॉर्टेका ऐप स्टोर के जरिए नए फीचर्स को डिप्लॉय करने में मदद करता है। इसे सर्विस कॉल को कम करने और प्रोवाइडर्स के लिए नेटवर्क विजिबिलिटी में सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

Nokia ने Beacon 4 और Beacon 9 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, क्योंकि Beacon 4 और Beacon 9 दोनों को कैरियर इंटरनेट प्लान के साथ बंडल किए जाने की उम्मीद है। नए मॉडल Beacon 19 और Beacon 24 में शामिल हुए हैं। Nokia कई उपयोग के तरीके और बजट में वाई-फाई 7 राउटर का पोर्टफोलियो प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.