60 KM चलने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को महिलाओं के लिए किया गया है डिजाइन, वजन मात्र 75 किलो

क्योंकि इसे खास महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए लाइटवेट होने के साथ-साथ इसकी सीट की ऊंचाई को भी कम रखा गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 12:19 IST
ख़ास बातें
  • NIU ने चीन में नया GOVA C0 नाम का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है
  • सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज दे सकता है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • लाइटवेट और लो-हाइट सीट की वजह से छोटे कद के लोगों और महिलाओं के लिए बेस्ट

NIU GOVA C0 की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है

चीनी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता NIU ने खास महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर NIU GOVA C0 हाल ही में लॉन्च किया। यह लाइटवेट (हल्का) स्कूटर है और एक साथ ही किफायती भी है। हालांकि यह कोई हाई-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) नहीं है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह कंपनी के दावे अनुसार सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर चलता है। इसे फिलहाल चीन में पेश किया गया है। NIU एक चीनी कंपनी है, जो वर्तमान में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (Electric Two-Wheelers) पर फोकस करती है।

जैसा कि हमने बताया, NIU का GOVA C0 काफी लाइटवेट है, जिसकी वजह से यह महिलाओं के लिए एक आदर्श स्कूटर बनता है। इसका वज़न मात्र 75 किलोग्राम है। कम वज़न से इसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलाना आसान हो जाता है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। चीन में इस स्कूटर की कीमत 3,399 चीनी युआन (लगभग 39,000 रुपये) है। वर्तमान में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल इसके भारत समेत अन्य बाज़ार में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
Advertisement

क्योंकि इसे खास महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए लाइटवेट होने के साथ-साथ इसकी सीट की ऊंचाई को भी कम रखा गया है। यह सिर्फ 29-इंच है। पावर की बात करें, तो GOVA C0 में 400W क्षमता की मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत स्कूटर अधिकतम 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें मौजूद बैटरी पैक भी छोटा है, जो सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। भले ही इसमें रेंज कम है, लेकिन कंपनी ने इसमें पेडल सिस्टम भी दिया है, जिसे बैटरी खत्म होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके पीछे की तरफ एक छोटी सीट भी है, जिसमें बच्चे को आराम से बैठाया जा सकता है या सामान रखा जा चुका है। GOVA C0 ई-स्कूटर में स्मार्टफोन ऐप के लिए सपोर्ट है और इसमें एंटी-थेफ्ट मैकेनिज्म भी है।
Advertisement

NIU के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद है। कंपनी ने GOVA लाइनअप को 2019 में लॉन्च किया था और इस सीरीज़ में कंपनी किफायती स्कूटर को लॉन्च करती आई है। कंपनी की C0 युवाओं को काफी आकर्षित करेगी, क्योंकि इसके डिज़ाइन को काफी अपीलिंग रखा गया है। इसकी हेडलाइट में दो 'C' शेप LED हैं, जो इसे कार्टून करेक्टर की आखों जैसा लुक देती है। स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.