Nissan, Renault ने जून 2023 में बेचीं इतनी कारें,जानें किसकी हुई कितनी बिक्री

Nissan और Renault की बिक्री में जून 2023 में गिरावट दर्ज की गई है। जहां निसान की बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की गिरावट आई।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 09:25 IST
ख़ास बातें
  • Nissan और Renault की बिक्री में जून 2023 में गिरावट दर्ज की गई है।
  • Magnite ने हाल ही में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया था।
  • Renault इंडिया की वर्तमान में 1.7 प्रतिशत बाजार पर हिस्सेदारी है।

Nissan Motor India की बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Photo Credit: Nissan

Nissan और Renault की बिक्री में जून 2023 में गिरावट दर्ज की गई है। जहां निसान की बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं Renault की बिक्री में साल दर साल 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। Nissan की महीने दर महीने की बिक्री में भी 3 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन Renault के मामले में इसमें 18 प्रतिशत की ग्रोथ हुई।

Nissan के पोर्टफोलियो में वर्तमान में Nissan Magnite एकमात्र पेशकश है क्योंकि Kicks को नए BS6 फेज-2 एमिशन रेगुलेशन के चलते इस साल की शुरुआत में बंद कर दिया गया था। Renault लाइनअप में Triber, Kiger और Kwid शामिल हैं।


Nissan की जून 2023 में हुई बिक्री


जून 2023 में Nissan Motor India की बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की गिरावट आई और महीने दर महीने के आधार पर Magnite की 2,552 यूनिट्स बिकीं। यह जून 2022 में बेची गई 3,515 यूनिट्स से कम थी। मई 2023 में बेची गई 2,618 यूनिट्स की तुलना में महीने दर महीने की बिक्री भी 3 प्रतिशत कम बिक्री हुई। Nissan Kicks की बिक्री अब बंद हो गई है। Nissan Magnite ने हाल ही में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया था। जून 2023 में कंपनी ने नए Magnite GEZA स्पेशल एडिशन को भी पेश किया था।


Renault इंडिया की जून 2023 बिक्री


Advertisement
Renault इंडिया की वर्तमान में 1.7 प्रतिशत बाजार पर हिस्सेदारी है, जो जून 2022 में 2.9 प्रतिशत की तुलना में 1.2 प्रतिशत कम है। कंपनी की लाइनअप में हर मॉडल के साथ बिक्री में सालाना 42 प्रतिशत की गिरावट आई है, हालांकि परफॉर्मेंस में महीने दर महीने पर 18 प्रतिशत सुधार हुआ है।

कंपनी ने जून 2023 में 5,450 यूनिट्स बेची जो जून 2022 में बेची गई 9,317 यूनिट्स से कम है, जबकि मई 2023 में बिक्री 4,625 यूनिट्स रही थी। इस साल की शुरुआत में 2023 Renault Kwid, Kiger और Triber को लॉन्च किया गया था। नए स्टैंडर्ड के साथ अपडेट किए गए मॉडल अब BS6 एमिशन के फेज II के फेज हैं, जबकि वे RDE स्टैंडर्ड को भी पूरा करते हैं।
Advertisement

Renault Triber बीते महीने बेची गई 2,257 यूनिट्स के साथ लिस्ट में टॉप पर है जो जून 2022 में बेची गई 3,346 यूनिट्स से 33 प्रतिशत कम है। मई 2023 में बेची गई 2,115 यूनिट्स से महीने दर महीने की बिक्री में 7 प्रतिशत का सुधार हुआ। Kiger की बिक्री में जून 2023 में साल दर साल 46 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। बीते महीने में 1,844 यूनिट्स बेची गईं, जो जून 2022 में बेची गई 3,411 यूनि्टस से कम है। महीने दर महीने की बिक्री मई 2023 में बेची गई 1,713 यूनि्टस से 8 प्रतिशत बेहतर हुई। पिछले महीने Kwid की बिक्री 47 फीसद गिरकर 1,349 यूनिट रही। यह जून 2022 में बेची गई 2,560 यूनिट्स के मुकाबले थी। मई 2023 में बेची गई 797 यूनिट्स की तुलना में महीने दर महीने की बिक्री में 69 प्रतिशत का सुधार हुआ। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.