नया Aadhaar ऐप लॉन्च, अब नहीं पड़ेगी फोटो कॉपी की जरूरत, QR कोड से होगा काम, जानें फीचर्स

भारत सरकार ने एक नया आधार मोबाइल ऐप पेश किया है जो कि सुरक्षित और पेपरलेस डिजिटल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 19:58 IST
ख़ास बातें
  • भारत सरकार ने एक नया आधार मोबाइल ऐप पेश किया है।
  • नया आधार ऐप पेपरलेस डिजिटल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए तैयार किया गया है।
  • नया आधार ऐप फेशियल रिकग्निशन और क्यूआर कोड स्कैनिंग को आसान बनाता है।

Aadhaar एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है।

Photo Credit: UIDAI

भारत सरकार ने एक नया आधार मोबाइल ऐप पेश किया है जो कि सुरक्षित और पेपरलेस डिजिटल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। नया आधार ऐप आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट ले जाने या फोटोकॉपी प्रदान करने के झंझट से छुटकारा प्रदान करता है। UIDAI के जरिए नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस आधार संवाद के तीसरे एडिशन के दौरान यह ऐप लॉन्च किया गया था। इस इवेंट में लगभग 750 पॉलिसी मेकर्स, इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट ने हिस्सा लिया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐप लॉन्च किया और कहा कि यह फेशियल रिकग्निशन और क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसे फीचर्स के जरिए आधार वेरिफिकेशन को आसान बनाता है। यह बताया गया कि ऐप लोगों की प्राइवेसी का खास ध्यान रखते हुए सिर्फ जरूरी डाटा के लिए डिजिटली सहमति लेकर शेयर करने की अनुमति लेता है।

UIDAI ने कहा कि ऐप को एडवांस प्राइवेसी सुरक्षा नियमों के साथ तैयार किया गया है। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे आधार डाटा तक किसी भी तरह अनधिकृत स्कैमर पहुंच नहीं सकता है और न ही छेड़छाड़ या दुरुपयोग का खतरा रहता है। इसमें यूजर्स इस बात पर पूरा कंट्रोल रखते हैं कि कौन सी जानकारी और कब शेयर करनी चाहिए।


नए Aadhaar ऐप के फीचर्स


यह ऐप मोबाइल के जरिए सिर्फ डिजिटल आधार वेरिफिकेशन की सुविधा प्रदान करता है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फेस आईडी ऑथेंटिकेशन है। UPI की तरह ही इंस्टेंट आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए क्यूआर कोड स्कैनिंग है। आधार की फोटोकॉपी साथ रखने या जमा करने की कोई जरूरत नहीं होती है। 100% कंस्टेंट बेस्ड डाटा शेयरिंग मिलता है। आधार जानकारी के गलत इस्तेमाल या एडिटिंग से सुरक्षा मिलती है। प्राइवेसी सेफगार्ड बेहतर होते हैं। यूजर्स के डिवाइस से डायरेक्ट सुरक्षित रीयल-टाइम डाटा ट्रांसफर होता है। 
Advertisement

ऐप के जरिए होटल, एयरपोर्ट, शॉप और अन्य जगहों पर बिना रुकावट वेरिफिकेशन होता है। तुरंत उपयोग के लिए आसान इंटरफेस दिया गया है। ऐप में आधार फेस ऑथेंटिकेशन को इंटीग्रेट किया गया है, जिसके जरिए हर महीने 15 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। UIDAI ने कहा कि आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए यह डिजिटल तरीका सभी सेक्टर में अपनाया जा रहा है।
Advertisement

ऐप को फिजिकल डॉक्यूमेंट पर निर्भरता को कम करने, डाटा लीक के जोखिम को कम करने और होटल चेक-इन, एयरपोर्ट सिक्योरिटी और रिटेल खरीद जैसे रोजाना के मामलों में ऑथेंटिकेशन को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। फिलहाल यह ऐप बीटा टेस्टिंग में है और सिर्फ सीमित स्तर पर उपलब्ध है, जिसमें आधार संवाद इवेंट के रजिस्टर्ड यूजर्स शामिल हैं। UIDAI  यूजर्स इकोसिस्टम में शामिल लोगों से फीडबैक के बाद इसका विस्तार करने का प्लान बना रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.